Hardoi: तथाकथित तांत्रिक ने दी धमकी, पुलिस ने हिरासत में लिया

Sep 13, 2024 - 21:04
 0  174
Hardoi: तथाकथित तांत्रिक ने दी धमकी, पुलिस ने हिरासत में लिया

Hardoi News INA.
बेनीगंज(Beniganj) कोतवाली थाना इलाके में एक तथाकथित तांत्रिक द्वारा गाली-गलौज व जान से मार डालने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने उसे हिरासत में लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीते गुरुवार एक महिला ने पुलिस को शिकायतीं पत्र देकर बताया कि मुफ़्ती इमरान पुत्र मोहम्मद उमर निवासी भुसौरीपुरवा मोहल्ला कृष्णानगर थाना बेनीगंज हरदोई ने तंत्र-मंत्र और झाड़फूंक के माध्यम से उसे परेशान किया और शिकायत करने पर गाली-गलौज कर जान से मार डालने की धमकी दी। पुलिस ने इस मामले में जांच कर उक्त मुफ़्ती इमरान को हिरासत में ले लिया है जबकि अग्रिम कार्रवाई जारी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow