Hardoi: लड़की को भगा ले जाने के 2 मामलों में 2 गिरफ्तार

By INA News Desk
Sep 13, 2024 - 21:01
95 Views
Hardoi: लड़की को भगा ले जाने के 2 मामलों में 2 गिरफ्तार
Advertisement
Advertisement

Hardoi INA News
कछौना(Kachhauna) कोतवाली थाना इलाके में लड़की को भगा ले जाने के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीते 4 सितंबर को एक महिला ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया था कि विपिन पुत्र रामचंद्र निवासी गांव पडरिया थाना सुरसा हरदोई उसकी पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। पुलिस ने उक्त मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी विपिन को गिरफ्तार कर लिया है जबकि लड़की को सकुशल बरामद कर लिया है।

दूसरी ओर थाना मल्लावां पुलिस को भी एक व्यक्ति ने शिकायती पत्र देते हुए अपनी लड़की बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया था। इस मामले में भी पुलिस ने लड़की को सकुशल बरामद कर आरोपी दिवाकर तिवारी पुत्र रविन्द्र कुमार निवासी गांव फुलई थाना मल्लावां को गिरफ्तार किया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement