Hardoi: लूट मामले में एक गैंगेस्टर गिरफ्तार

Sep 12, 2024 - 20:34
43 Views
Hardoi: लूट मामले में एक गैंगेस्टर गिरफ्तार

Hardoi News INA.
संडीला(Sandila) कोतवाली इलाके में पुलिस ने गिरोह बनाकर लूट करने वाले अभियुक्तों में से एक गैंगेस्टर को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पप्पू पुत्र भिल्लर निवासी उन्नाव तिराहा संडीला हरदोई, विनोद पुत्र रामपाल निवासी गांव वाहिदपुरवा थाना बेनीगंज हरदोई व बाबू पुत्र लालता निवासी गांव कनौरा आंट थाना अतरौली हरदोई गिरोह बनाकर चोरी, नकबजनी आदि कार्य व आर्थिक और भौतिक लाभ के लिए समाज विरोधी कार्यों में संलिप्त रहते हैं।

Also Read: देश को गृह युद्ध की ओर धकेलने की कोशिश कर रहे राहुल गांधीः सीएम योगी

पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उक्त में से बाबू पुत्र लालता को गिरफ्तार किया है। मालूम हो कि बाबू पुत्र लालता पर थाना संडीला और अतरौली में पहले से ही मुकदमे दर्ज हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow