Hardoi: बाइक सवार ने छात्रा के साथ की अभद्रता, पुलिस टीमें तलाश में जुटीं
गांव के पास ही एक बाइक सवार व्यक्ति ने उनमे से एक छात्रा के साथ अभद्रता की। जिसे लेकर एसपी नीरज कुमार जादौन ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया और छात्रा व उसके पिता से भी बातचीत की।
Hardoi News INA.
बिलग्राम थाना इलाके में एक छात्रा के साथ बाइक सवार द्वारा अभद्रता किये जाने के मामले में हरदोई पुलिस एक्शन मोड़ में आ गयी है। पुलिस की कई टीमें आरोपी की तलाश में जुटी हुई हैं। एसपी नीरज कुमार जादौन ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि बीते 12 सितंबर की दोपहर जब कुछ छात्राएं स्कूल से घर जा रही थीं तो गांव के पास ही एक बाइक सवार व्यक्ति ने उनमे से एक छात्रा के साथ अभद्रता की। जिसे लेकर एसपी नीरज कुमार जादौन ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया और छात्रा व उसके पिता से भी बातचीत की।
एसपी नीरज कुमार जादौन
हालांकि इस मामले में अभी तक छात्रा के पिता की तरफ से पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गयी। एसपी नीरज कुमार जादौन ने बताया कि इस मामले के आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस की कई टीमें लगा दी गईं हैं और जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा। एसपी ने यह अपील की है कि कोई भी व्यक्ति इस तरह की हरकतें न करे, यदि कोई ऐसा करता पाया गया तो उसके विरुद्ध कठोरतम कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?











