Hardoi: मारपीट कर बाइक ले जाने का मामला, 2 गिरफ्तार

Sep 15, 2024 - 21:05
61 Views
Hardoi: मारपीट कर बाइक ले जाने का मामला, 2 गिरफ्तार

Hardoi News INA.
माधौगंज(Madhauganj) कोतवाली इलाके की पुलिस ने मारपीट कर बाइक ले जाने के मामले में 2 युवकों को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीते शनिवार सत्यपाल पुत्र सुमेर निवासी गांव वरीपुरवा मजरा शुक्लापुर भगत थाना माधौगंज हरदोई ने शिकायती पत्र देते हुए बताया कि शानू पुत्र जब्बार निवासी गांव नेवादा गब्भी माधौगंज हरदोई व शब्बीर पुत्र अशफाक निवासी गांव भमकरा माधौगंज हरदोई ने उसके साथ मारपीट की और उसकी बाइक अपने साथ लेकर चले गए। उक्त मामले में कार्रवाई करके पुलिस ने शानू व शब्बीर को गिरफ्तार कर बाइक को बरामद कर लिया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow