हरदोई: कूड़े में मिलीं लोगों की उम्मीदों की फाइलें, डीएम बिफरे...

एसडीएम कार्यालय में उन्होंने मिसलबन्द रजिस्टर में पुराने केसों के निस्तारण की स्थिति जांची। इस बीच डीएम द्वारा किसी केस से जुड़ी फ़ाइल मांगी गई तो राजस्व अहमक विनय शुक्ला द्वारा फ़ाइल देरी से प्रस्तुत करने व कुछ पुराने वादों की फाइलें प्रस्तुत न कर पाने पर नाराजगी जताई।

By INA News Desk
Sep 5, 2024 - 21:12
468 Views
हरदोई: कूड़े में मिलीं लोगों की उम्मीदों की फाइलें, डीएम बिफरे...
जिले की सदर तहसील में गुरुवार को निरीक्षण करने पहुंचे डीएम मंगला प्रसाद सिंह

  • कई खामियों से नाराज डीएम ने कर्मियों को निलंबित करने के आदेश दिए
  • कार्यालय में रखरखाव व्यवस्था को लेकर भी जताई नाराजगी, भूलेख कक्ष की चाभी स्वयं के कब्जे में ली

Hardoi Ina News

जिले की सदर तहसील में गुरुवार को निरीक्षण करने पहुंचे डीएम मंगला प्रसाद सिंह को कई तरह की खामियां मिलीं। जिस पर डीएम ने खासी नाराजगी जाहिर करते हुए कड़ी फटकार लगाई और कुछ कर्मियों को निलंबित करने के आदेश दे दिए। औचक निरीक्षण के दौरान उन्होंने भूलेख कक्ष की चाभी भी स्वयं के कब्जे में ले ली। इस बीच डीएम द्वारा पूंछे गए सवालों का जबाव देते समय वहां के जिम्मेदारों को बगले झांकने पर मजबूर होना पड़ा और सही जबाव देने में उन्हें देर भी लगी। मालूम हुआ कि कई वादों की फाइलों को कूड़े में फेंका गया था।

जिसके बाद डीएम मंगला प्रसाद सिंह ने नाराजगी जताते हुए फटकार लगाई। डीएम ने खतौनी वितरण केन्द्रबक निरीक्षण कर संपूर्ण प्रक्रिया को अच्छे से परखा और उसी समय खतौनी भी निकलवाकर देखी। चकबंदी में आने वाले गांवों की नवीन खतौनी बनाने की धीमी प्रक्रिया पर भी उन्होंने सवाल पूंछे। रिकॉर्ड रूम और अभिलेखागार में प्रयोग होने वाली खराब चीजों को बदलने के आदेश उन्होंने दिए। खतौनी वितरण कक्ष में विद्युत मीटर के पास लटकते तारों को ठीक कराने के साथ नजारत दस्तावेजों का निरीक्षण किया।

रजिस्टर में समय से हस्ताक्षर न होने व आवश्यक प्रारूप संलग्न न होने पर कड़ी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने 5 वर्ष से पुराने वादों से जुड़े कागजात देखे और उनके शीघ्र निराकरण के लिए निर्देशित किया। एसडीएम कार्यालय में उन्होंने मिसलबन्द रजिस्टर में पुराने केसों के निस्तारण की स्थिति जांची। इस बीच डीएम द्वारा किसी केस से जुड़ी फ़ाइल मांगी गई तो राजस्व अहमक विनय शुक्ला द्वारा फ़ाइल देरी से प्रस्तुत करने व कुछ पुराने वादों की फाइलें प्रस्तुत न कर पाने पर नाराजगी जताई। उन्होंने फाइलों की अच्छे से रखने के निर्देश भी दिए। एसडीएम को आदेश दिए कि पैमाइश से जुड़े मामलों का शीघ्र निस्तारण किया जाए और पैमाइश के बाद मेड़बंदी कराई जाए।

इस बीच उन्होंने रजिस्ट्रार कानूनगो कक्ष के निरीक्षण के दौरान आदेश दिया कि प्रत्येक रजिस्ट्रार कानूनगो को कंप्यूटर पर ऑनलाइन कार्य करने का प्रशिक्षण भी दिया जाए। भूलेख प्रपत्र कक्ष में उन्होंने जारी रजिस्टर को देखा। भूमि आवंटन रजिस्टर का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिए कि पात्रों को तालाब व भूमि आवंटन की कार्रवाई की जाये।पट्टा रजिस्टर की सॉफ्ट कॉपी सुरक्षित की जाये। लम्बे समय तक तालाब नीलामी की डीड को अंतिम रूप न दिए जाने पर उन्होंने ग्राम अहरापुर के लेखपाल को निलंबित करने के निर्देश दिए।

भूलेख व संग्रह अनुभाग के अभिलेखागार के निरीक्षण में ख़राब आलमारियों को हटाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी अभिलेखागार की सफाई से संतुष्ट नजर आये। उन्होंने कहा कि अभिलेखागार से खुले तार हटवाए जाये। प्रकाश की बेहतर व्यवस्था की जाये। अन्त में तहसीलदार न्यायालय के निरीक्षण के दौरान उन्होंने लिपिक नवीन श्रीवास्तव को चार्ज न लेने, लम्बे समय से अनुपस्थित रहने पर निलंबित करने के निर्देश दिए तथा अगस्त माह का वेतन रोकने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुराने वादों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराया जाये। बहरहाल, इस पूरे निरीक्षण के दौरान डीएम को कार्यालय में कई सारी खामियां मिलीं, जिसे देखकर डीएम ने खासी नाराजगी व्यक्त की।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow