Hardoi: पहले बर्गर खाया, रुपये मांगने पर की मारपीट, पुलिस ने हिरासत में लिया
कल्लू ने उसके रुपये मांगे तो उन्होंने गाली-गलौज की और जान से मारने की नीयत से मारपीट की। उक्त मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नौशाद को हिरासत में ले लिया।
Hardoi News INA.
बुधवार को कछौना पुलिस ने एक आरोपी को गाली-गलौज व मारपीट करने के आरोप में हिरासत में लिया है। बुधवार को नौशाद पुत्र अमजद निवासी गांव नेवादा गौमतेरा थाना माधौगंज हरदोई व उसके एक अन्य साथी ने कल्लू पुत्र रामकिशन निवासी मोहल्ला रेलवेगंज थाना कछौना हरदोई की दुकान से बर्गर खाया। जब कल्लू ने उसके रुपये मांगे तो उन्होंने गाली-गलौज की और जान से मारने की नीयत से मारपीट की। उक्त मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नौशाद को हिरासत में ले लिया। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, नौशाद माधौगंज थाना इलाके का हिस्ट्रीशीटर अपराधी है, जिसके विरुद्ध 3 मुकदमे दर्ज हैं।
What's Your Reaction?











