हरदोई: फर्जी दस्तावेजों के सहारे वाहन को अवमुक्त कराने के मामले में एक गिरफ्तार

By INA News Desk
Aug 30, 2024 - 22:53
131 Views
हरदोई: फर्जी दस्तावेजों के सहारे वाहन को अवमुक्त कराने के मामले में एक गिरफ्तार

कासिमपुर-हरदोई।
कोतवाली थाना इलाके की पुलिस ने फर्जी वाहन को अवमुक्त कराने के मामले में एक अभियुक्त को पकड़ा है। बीते 22 जून को उपनिरीक्षक अजय कुमार शुक्ला ने थाने पर तहरीर दी थी कि अजीम व हनीफ पुत्रगण सिद्दीक निवासी भोलाखेड़ा थाना कासिमपुर हरदोई ने अपर जिला मजिस्ट्रेट के वाहन अवमुक्त करने संबंधित कूटरचित दस्तावेज तैयार कर वाहन(जेसीबी) को अवमुक्त करा लिया। इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उक्त अजीम को गिरफ्तार कर लिया। अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow