हरदोई: ठूंठ बनकर खड़े खंभों से लोगों को हो रहीं दिक्कतें, हटवाए जाने की मांग

ये खंभे रिलायंस कंपनी द्वारा करीब 12 वर्ष पूर्व लगाए गए थे। जिनका कोई भी उपयोग नहीं है। किसी उद्देश्य से लगाये गए अनुपयोगी ये दोनों खंभे रास्ते की रुकावट बने हुए हैं। लोगों को ट्रैक्टर, गाड़ी आदि ले जाने में काफी दिक्कतें होती हैं। घर तक फसलों या अन्य सामान को किसी वाहन पर लादकर घर तक लाने में भी परेशानी होती हैं।

By INA News Desk
Sep 4, 2024 - 00:18
136 Views
हरदोई: ठूंठ बनकर खड़े खंभों से लोगों को हो रहीं दिक्कतें, हटवाए जाने की मांग

संडीला-हरदोई।
जिले के संडीला तहसील के ब्लॉक बेहन्दर के गांव अकोहरा नेवादा में मार्ग पर लगे 2 बिजली के खंभों के कारण लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि ये खंभे रिलायंस कंपनी द्वारा करीब 12 वर्ष पूर्व लगाए गए थे। जिनका कोई भी उपयोग नहीं है। किसी उद्देश्य से लगाये गए अनुपयोगी ये दोनों खंभे रास्ते की रुकावट बने हुए हैं। लोगों को ट्रैक्टर, गाड़ी आदि ले जाने में काफी दिक्कतें होती हैं। घर तक फसलों या अन्य सामान को किसी वाहन पर लादकर घर तक लाने में भी परेशानी होती हैं। ये खंभे मार्ग पर उस स्थान पर लगे हैं, जहां पर हल्की मोड़ें हैं।

यह भी पढ़ें -  ऑनर किलिंग: सगे भाई ने चाकू मारा, इलाज के दौरान मौत

जिसके कारण जरा सी चूक हो जाने पर कोई भी दुर्घटना का शिकार भी हो सकता है। इन दोनों खंभों पर न तो कोई तार हैं और न ही इनका कोई अन्य प्रयोग। ये खंभे रास्ते में ठूंठ बनकर लोगों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं। यदि इस रास्ते से होकर कोई ट्रैक्टर या कार आदि को निकालने का प्रयास किया जाए तो इनका यहां से गुजरना मुमकिन नहीं है।

इस बावत लोगों ने जिम्मेदारों को कई बार विभिन्न माध्यमों से जानकारी दी और इन्हें हटवाने की बात रखी लेकिन किसी भी कर्मचारी या अधिकारी ने इस तरफ ध्यान नहीं दिया। ग्रामीणों ने अब मुख्यमंत्री को एक पत्र लिखकर इन खंभों को हटवाए जाने की मांग की है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow