Hardoi: चोरी की विभिन्न घटनाओं में शामिल दो शातिरों को पुलिस ने पकड़ा

गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ करने पर ज्ञात हुआ कि बीते 11 अक्टूबर की रात में अभियुक्त मोतीलाल द्वारा अपने गांव में ही एक घर से आभूषण, मोबाइल फोन व नगदी चोरी कर लिये गये थे।

By INA News Desk
Oct 17, 2024 - 21:44
53 Views
Hardoi: चोरी की विभिन्न घटनाओं में शामिल दो शातिरों को पुलिस ने पकड़ा

Hardoi News INA.
गुरुवार को थाना बेहटा गोकुल पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर अंकुल पुत्र आशाराम व मोतीलाल पुत्र रामसिंह निवासीगण ग्राम सकाहा थाना बेहटा गोकुल जनपद हरदोई को चोरी के आभूषण, एक मोटरसाइकिल ( UP 30 BP 2397), 01 मोबाइल फोन व 1400/- रुपये नगदी सहित गिरफ्तार किया गया।

Also Read: Hardoi: लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में एक गिरफ्तार

गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ करने पर ज्ञात हुआ कि बीते 11 अक्टूबर की रात में अभियुक्त मोतीलाल द्वारा अपने गांव में ही एक घर से आभूषण, मोबाइल फोन व नगदी चोरी कर लिये गये थे। इस संबंध में थाना बेहटा गोकुल पर मु0अ0सं0 312/2024 धारा 305 (ए)/331 (4) बीएनएस पंजीकृत है। 11 अक्टूबर को ही गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा थाना बिलग्राम क्षेत्रांतर्गत होण्डा शोरुम के सामने से मोटरसाइकिल चोरी की गयी इस संबंध में थाना बिलग्राम पर मु0अ0सं0 491/2024 धारा 305(2) बीएनएस पंजीकृत है । बरामदगी के आधार पर उपरोक्त अभियोगों में धारा 317 (2) बीएनएस की वृद्धि की गयी । वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow