Hardoi: सेल्समैन से हुई लूट का पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी पर पहले से दर्ज हैं कई केस

By INA News Desk
Sep 16, 2024 - 01:31
67 Views
Hardoi: सेल्समैन से हुई लूट का पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी पर पहले से दर्ज हैं कई केस

Hardoi News INA.
शाहाबाद(Shahabad) इलाके में शराब ठेके के सेल्समैन से हुई लूट का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, बीते 8 सितंबर को शराब ठेके के सेल्समैन धर्मपाल राठौर निवासी गांव मिश्रीपुर शाहाबाद ने पुलिस से शिकायत की थी कि 7 सितंबर की रात घर जाते समय 3 अज्ञात बदमाशों ने गांव फत्तेहपुर गयंद के पास सेल्स मैन से 33,075 रुपये की नगदी सहित उसका मोबाइल छीन लिया था।

घटना के खुलासे को लेकर जानकारी देते अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी

अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी ने बताया कि  घटना को लेकर एसपी नीरज कुमार जादौन ने घटनास्थल का निरीक्षण किया था औए इसके खुलासे के लिए कई टीमें लगाई ग्गी थीं। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी नरेंद्र पुत्र रामनरेश निवासी गांव तडेर थाना शाहाबाद हरदोई को गिरफ्तार कर लिया।

Also Read: जन शिकायतों के निस्तारण में देरी पड़ेगी भारी, मिथ्या रिपोर्ट लगाई तो अनुशासनात्मक कार्रवाई तय: मुख्यमंत्री

उसके कब्जे से पुलिस ने 5100 रुपये की नगदी बरामद की है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक उक्त नरेंद्र पर विभिन्न मामलों को लेकर थाना शाहाबाद और लोनार में करीब 9 मुकदमे पहले से दर्ज हैं। इस पर 25,000 रुपये का ईनाम भी घोषित किया गया था। फिलहाल पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow