Hardoi: महिलाओं पर टिप्पणी करने को लेकर हुई हाथापाई
HARDOI INA News.
मंझिला(Manjhila) थाना इलाके में शौंच करने जा रही महिलाओं पर युवकों द्वारा आपत्तिजनक टिप्पणी करने को लेकर दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई। घटना में घायलों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीते शुक्रवार मंझिला इलाके के गांव तुमुर्की में शाहजहांपुर के दो युवक आए हुए थे। शराब लेने के लिए ये युवक चतुरपुर की तरफ जा रहे थे। रास्ते में ही शौंच के लिए 3 महिलाएं सड़क की तरफ जा रही थीं।
यह भी पढ़ें - Hardoi: गाली-गलौज व मारपीट के मामले के मामले में 4 पर रिपोर्ट दर्ज
उक्त युवकों ने इन महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी की। इस बात को लेकर महिलाओं के परिजनों व इन युवकों के बीच कहासुनी व हाथापाई हुई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। बहरहाल, पुलिस इस मामले को लेकर अग्रिम कार्रवाई कर रही है।
What's Your Reaction?











