Hardoi: रैंगाई मामले में गोली चलने की पुष्टि नहीं, महिला का इलाज जारी
INA News Hardoi.
पिहानी(Pihani) कोतवाली इलाके में बीते गुरुवार एक महिला के घर में फायरिंग कर उसे घायल करने संबंधी घटना में गोली चलने की पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि महिला को सीएचसी पिहानी में प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया था, जहां उसका इलाज अभी जारी है। इस मामले के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया है कि बीते गुरुवार सुहावनी(25) पत्नी मुकेश पासवान निवासिनी गांव रैंगाई कोतवाली क्षेत्र पिहानी हरदोई घर के आंगन में लेटी हुई थी। तभी किसी अज्ञात व्यक्ति ने सुहावनी को घायल कर दिया।
यह भी पढ़ें - Bijnor: भीख न देने पर भिखारी ने मारा चाकू, पेट में चाकू लगने से घायल हुआ व्यक्ति
सूचना पर थानाध्यक्ष पिहानी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। इस मामले में घायल सुहावनी के परिजनों ने फायरिंग होने की बात कही थी। जबकि घायल महिला के नाक व माथे के बीच नाक के बायीं तरफ करीब 1.5 से 2 सेमी. कट का निशान है। चिकित्सकों ने भी फायर आर्म इंजरी न होने की पुष्टि की है। पुलिस द्वारा इस मामले को लेकर तथ्यात्मक जांच में फायरिंग होने की पुष्टि नहीं हुई है।
What's Your Reaction?











