Hathras: केएल जैन में हुई जनपदीय माध्यमिक विद्यालय एथलीट एथलेटिक्स प्रतियोगितायें

कार्यक्रम संयोजक डॉ दीपक कुमार जैन तथा डॉक्टर उमा कुमारी प्रधानाचार्य कन्या इंटर कॉलेज ने संयुक्त रूप से मुख्य अतिथियों का प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत और सम्मान किया।

By INA News Desk
Oct 9, 2024 - 22:30
43 Views
Hathras: केएल जैन में हुई जनपदीय माध्यमिक विद्यालय एथलीट एथलेटिक्स प्रतियोगितायें
प्रतियोगिता का गुब्बारे उड़ाकर शुभारंभ करती मुख्य अतिथि डा. निशा अस्थाना प्राचार्य डायट
Advertisement
Advertisement

Hathras News INA.

केएल जैन इंटर कॉलेज में जनपदीय माध्यमिक विद्यालय एथलीट एथलेटिक्स प्रतियोगितायें आयोजित की गईं। प्रतियोगिताओं का शुभारंभ मुख्य अतिथि डा. निशा अस्थाना प्राचार्य डायट हाथरस तथा विशिष्ट अतिथि अजय कुमार जैन उप प्रबंधक केएल जैन इंटर कॉलेज सासनी हाथरस ने संयुक्त रूप से मां शारदा के छबिचित्र के सामने दीप प्रज्वलन तथा पुष्प अर्पित कर किया।
बुधवार को अयोजित प्रतियोगिताओं से पूर्व जिला क्रीड़ा अधिकारी अतुल वर्मा एवं केएल जैन क्रीड़ा प्रभारी भानु प्रताप सिंह की कमान में संस्कृत कार्यक्रम राजकीय बालिका इंटर कॉलेज रामचंद्र बालिका इंटर कॉलेज हाथरस तथा कन्या इंटर कॉलेज सासनी की छात्राओं ने मार्च पास्ट किया। कार्यक्रम संयोजक डॉ दीपक कुमार जैन तथा डॉक्टर उमा कुमारी प्रधानाचार्य कन्या इंटर कॉलेज ने संयुक्त रूप से मुख्य अतिथियों का प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत और सम्मान किया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिले के सभी क्रीड़ा अध्यापक का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन शोभित जैन प्रवक्ता के एल जैन इंटर कॉलेज तथा निवेदिता सिंह अध्यापिका सेठ हर चरण दास इंटर कॉलेज हाथरस ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर मनोज जैन, अम्बुज जैन, सतीश कुमार, अभिषेक जैन, रामदेव मिश्र, आशीष भार्गव, ओम प्रकाश, राजकिशोर शर्मा, पंकज जैन, श्याम नरेश शर्मा, अंकुर जैन, शैलेश जैन, मनोज कुमार एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement