ईमानदारी: ट्रेन में छूटा पर्स वापस लौटाया, यात्री ने कहा, शक्रिया

Aug 25, 2024 - 01:02
61 Views
ईमानदारी: ट्रेन में छूटा पर्स वापस लौटाया, यात्री ने कहा, शक्रिया

शाहजहांपुर।

कलयुगी दुनियां में यूपी के शाहजहांपुर में नेकदिल, मानवता और ईमानदारी की मिसाल पेश करने का मामला प्रकाश में आया है। दरसल आपको बता दे कि बीते गुरुवार को श्रमजीवी सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन के कोच A-1 में सीट नंबर 15 पर यात्री कृष्णा यादव का पर्स गिर गया था। जिसमे कुछ रुपए और यात्री के जरूरी दस्तावेज रखे हुए थे। ये पर्स नेकदिल सरल स्वभाव रखने वाले डिप्टी सीआईटी पुनीत सक्सेना को मिल गया। फिर क्या था उन्होंने ईमानदारी दिखाते हुए यात्री कृष्णा यादव से फोन पर संपर्क किया और यात्री को उनका पर्स लौटने की बात कह दी।

यह भी पढ़ें - यूपी को ग्लोबल आईटी हब का ब्रांड बनाने की तैयारी में योगी सरकार

शुक्रवार की शाम को डिप्टी सीआईटी पुनीत सक्सेना शालदाह ट्रेन से शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे और यात्री कृष्णा यादव को स्टेशन पर उनका पर्स समेत सारा सामान वापस लौटा दिया। खोए हुए सामान को वापस पाकर यात्री कृष्णा यादव के मुख से एक ही बात बार बार निकल रही थी कि इस कलयुगी दुनिया में कही न कही ईमानदारी आज भी जिंदा है। यात्री कृष्णा यादव ने रेलवे विभाग और डिप्टी सीआईटी पुनीत सक्सेना का तहदिल से शुक्रिया अदा किया हैं।

रिपोर्ट: फै़याज़उद्दीन साग़री 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow