मॉडल ग्राम पंचायत भटपुरा रसूलपुर में वित्त मंत्री ने ओपन जिम का किया लोकार्पण

Aug 26, 2024 - 02:26
 0  45
मॉडल ग्राम पंचायत भटपुरा रसूलपुर में वित्त मंत्री ने ओपन जिम का किया लोकार्पण

शाहजहांपुर।

मॉडल ग्राम पंचायत भटपुरा रसूलपुर में वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने पहुंचकर नवनिर्मित अन्नपूर्णा भवन एवं महाराणा प्रताप ओपन जिम पार्क का लोकार्पण किया। ग्राम में पहुंचे वित्त मंत्री ने सबसे पहले जेपी मंदिर में पहुंचकर राधा कृष्ण के दर्शन किए व उसके बाद सहयोग संस्था के सभी पदाधिकारी के साथ मिलकर शिव धाम पर बेल का पौधा रोपा। और ग्राम पंचायत के द्वारा बनाए गए अन्नपूर्णा भवन एवं महाराणा प्रताप ओपन जिम पार्क का लोकार्पण किया। उसके बाद श्रीकांत दीक्षित की मिनी गौशाला में पहुंचकर गायों को गुड़ खिलाई व ग्राम में बने हनुमत धाम के दर्शन कर स्वच्छता अभियान के तहत सबसे ज्यादा अपने घर व बाहर साफ सफाई रखने वाले अरुण द्विवेदी को अंग वस्त्र पहनाकर 1100 की नगद धनराशि पुरस्कार स्वरूप प्रदान की। वित्त मंत्री ने कहा कि वाकई में मॉडल ग्राम पंचायत भटपुरा रसूलपुर में बहुत ही अच्छे तरीके से विकास कार्य हो रहा है पूरा गांव देखने योग्य है।

यह भी पढ़ें - आचार्य प्रमोद कृष्णम् ने की बुलडोजर एक्शन को पूरे देश में लागू करने की मांग

कार्यक्रम में पहुंची तिलहर विधायिका सलोना कुशवाहा ने भी सभी कार्यक्रमों में मंत्री के साथ सहभागिता की व बोली कि मेरी विधानसभा की भटपुरा रसूलपुर सबसे सुंदर ग्राम पंचायत है। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान अनिल कुमार गुप्ता, भाजपा नेता अनिल बाजपेई वाण, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप, सिंधौली थाना इंचार्ज धर्मेंद्र गुप्ता, सदर उप जिलाधिकारी, ट्रैफिक सीओ अमित चौरसिया, नायब तहसीलदार, ग्राम विकास अधिकारी राकेश कुमार, लेखपाल शशी पटेल, अनुज मिश्रा, यशपाल सिंह, लड्डन अली, श्रीकांत दीक्षित, सतीश कुमार, अनिल सिंह, सागर गुप्ता, अनिरुद्ध गुप्ता, सहयोग संस्था के पदाधिकारी, शाहनवाज़ खां एडवोकेट, नेहा यादव सक्सेना, अनूप कुमार, महेंद्र दुबे, सरदार हरजीत सिंह, निखिल महेंद्रु, नुजहत अंजुम, शालू यादव व सभी ग्रामवासी मौजूद रहे।

रिपोर्ट फै़याज़उद्दीन साग़री

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow