आचार्य प्रमोद कृष्णम् ने की बुलडोजर एक्शन को पूरे देश में लागू करने की मांग।

Aug 26, 2024 - 02:22
104 Views
आचार्य प्रमोद कृष्णम् ने की बुलडोजर एक्शन को पूरे देश में लागू करने की मांग।
निजी अस्पताल में ब्लडबैंक का उद्घाटन करते आचार्य प्रमोद कृष्णम्

सम्भल। पूर्व कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम् ने छतरपुर में बुलडोजर एक्शन पर राहुल गांधी और पर हमला बोला है। उन्होंने योगी आदित्यनाथ के बुलडोजर एक्शन को पूरे देश में लागू करने की मांग की वहीं राहुल गांधी पर मानसिक संतुलन खोने का आरोप लगाया है जम्मूकश्मीर में कांग्रेस नेशनल कांफ्रे़स के गठबंधन को बेमेल निकाह बताते हुए कहा कि जल्द तलाक होगा।

यह भी पढ़ें - भाजपा विधायक को परिवार समेत जान से मारने की मिली धमकी

सम्भल के निजी अस्पताल में ब्लडबैंक का उद्घाटन करने पहुंचे आचार्य प्रमोद कृष्णम् ने कहा कि बुलडोजर समस्या का समाधान नहीं है मगर जुल्मी बलात्कारी अत्याचारियों पर कार्यवाही होनी चाहिए। राहुल गांधी विपक्ष के नेता हैं वे अपराधियों का बचाव कैसे कर सकते हैं राहुल गांधी को शर्म करना चाहिए उनका मानसिक संतुलन खराब हो गया है राहुल गांधी किसी अच्छे अस्पताल में इलाज कराएं।

वहीं आचार्य प्रमोद कृष्णम् ने योगी आदित्यनाथ के बुलडोजर एक्शन को पूरे देश में लागू करने की मांग की। उन्होंने जम्मू कश्मीर में कांग्रेस नेशनल कांफ्रेंस के गठबंधन को बेमेल निकाह बताते हुए कहा कि जल्द तलाक हो जाएगा। वहीं उन्होंने राहुल गांधी पर जम्मू कश्मीर में धारा 370 पर जबाब मांगा है। मोदी को देश को जरूरी बताते हुए उन्होंने कोलकाता कांड को विपक्ष के ताबूत में आखिरी कील बताया है।

रिपोर्ट उवैस दानिश

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow