भाजपा विधायक को परिवार समेत जान से मारने की मिली धमकी
अज्ञात व्यक्ति ने भाजपा विधायक के फोन पर कॉल कर दी जान से मारने की धमकी
विधायक के व्हाट्सएप कॉल पर 4 मिनट तक अज्ञात व्यक्ति देता रहा गालियां और धमकी
विधायक के निजी सचिव जगवीर सिंह ने जैतीपुर थाने में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ दर्ज कराया केस
शाहजहाँपुर।
आम लोगों की बात छोड़ो अब भाजपा के विधायक को भी जान से मारने की धमकी दी जा रही है। जनपद शाहजहाँपुर के कटरा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक डॉ. वीर विक्रम सिंह प्रिंस को उनके फोन पर एक अंजान ब्यक्ति व्हाट्सएप पर कॉल करके जान से मारने की धमकी दी गई है। अज्ञात ब्यक्ति विधायक के फोन पर करीब चार मिनट तक गालियां एवं धमकी देता रहा। वही विधायक के निजी सचिव जगवीर सिंह ने जैतीपुर थाने में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस ने घटना को गम्भीरता से लेते हुए अज्ञात ब्यक्ति की खोजबीन में लग गई है। वही सीओ तिलहर प्रियंक जैन ने बताया कि विधायक के निजी सचिव की तरफ से मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और धमकी देने वाले व्यक्ति की तलाश की जा रही है।
रिपोर्ट फै़याज़उद्दीन साग़री
What's Your Reaction?











