ऑल सेंट्स स्कूल में हर्षौल्लास के साथ मनाया गया जन्माष्टमी का त्यौहार

Aug 25, 2024 - 01:12
 0  43
ऑल सेंट्स स्कूल में हर्षौल्लास के साथ मनाया गया जन्माष्टमी का त्यौहार

नटखट नंद गोपाल की वेशभूषा में सजे बच्चे, दही हांडी के साथ लगाई झांकियां

शाहजहाँपुर।

शनिवार को ऑल सेंट्स स्कूल में जन्माष्टमी का त्यौहार बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। नटखट नंद गोपाल की वेशभूषाओं में सच्चे बच्चे बहुत ही सुंदर दिख रहे थे नंद गोपाल के साथ-साथ राधा, यशोदा, देवकी, बलराम, आदि की वेशभूषा में भी बच्चे सुसज्जित थे, बच्चों ने ना ना प्रकार की झांकियां लगाई तथा राधा कृष्ण से संबंधित नृत्य प्रस्तुत कर सबका मन मोहा। बच्चों ने कृष्णा सुदामा नाट्य रूपांतरण किया। प्रधानाचार्या साक्षी रस्तोगी ने बच्चों को श्रीकृष्ण के जन्म की कथा सुनाई तथा उन्हें बताया कि किस प्रकार उन्होंने धर्म की स्थापना की थी कि हमें श्रीकृष्ण के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए कृष्ण ने दुनिया को यह सिखाया कि हमारे जीवन में मां-बाप का अहम रोल है, इसलिए हमें हमारा जीवन अपने माता-पिता की सेवा में समर्पित कर देना चाहिए, भगवान विष्णु का अवतार रूप होने के बावजूद, श्रीकृष्ण के मन में अपने गुरुओं के लिए बहुत सम्मान था।

डायरेक्टर सचिन बाथम ने बच्चों से संबोधित होते हुए उन्हें बताया कि श्री कृष्ण ने भागवत गीता में कहा है की जो भी होता है अच्छे के लिए होता है तो हमें कभी भी पर किसी भी परिस्थिति से हारना नहीं चाहिए और स्वयं पर विश्वास रखना चाहिए। इसके बाद दही हांडी फोड़ने की प्रतियोगिता का आरंभ हुआ जिसके कारण बच्चों में हांडी फोड़ने को लेकर होड़ लग गई।

यह भी पढ़ें - शाहजहांपुर: 16वें दिन भी जारी रहा सपाइयों का सदस्यता अभियान

कार्यक्रम में श्रेष्ठ, मिष्टी, रे, कनक, मान्या, पीहू, जाया, वाणी, आशी, अरनव, पर्णिका, जानवी, अनान्या,  यशवी, अमायरा, विनाकय, , तुषार,  एंजल, कार्तिक, विराट, हर्षिका, आदि बच्चों ने सहभागिता लेकर कार्यक्रम को अत्यंत मनमोहित बना बना दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में स्कूल स्टाफ में को ऑर्डिनेटर तस्कीन शगुफ्ता, रुबी गुप्ता, जोया, नेहा, समन, शुभा, गुलशन, फरीन, दीपिका, प्रियंका, मेघा, सना, रोज़, अजीम, अश्विनी, श्रृष्टि आदि शिक्षक शिक्षिकाओं का विशेष योगदान रहा।

रिपोर्ट: फै़याज़उद्दीन साग़री 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow