शाहजहांपुर: 16वें दिन भी जारी रहा सपाइयों का सदस्यता अभियान
शाहजहांपुर।
जिले में 16वें दिन भी सपाइयों का सदस्यता अभियान जारी रहा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर 09 अगस्त (अगस्त क्रान्ति दिवस) से चल रहे सदस्यता अभियान छात्र नौजवान पी०डी०ए०जागरूकता अभियान के क्रार्यक्रम के तहत मुलायाम सिंह यादव यूथ बिग्रेड के निम्न पदाधिकारी मनोज यादव राष्ट्रीय उपाध्यक्ष,पप्पू प्रधान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, शरद पाण्डेय राष्ट्रीय सचिव,आकाश निगम राष्ट्रीय सचिव, राजीव यादव राष्ट्रीय सचिव, मुजम्मिल अली राष्ट्रीय सचिव जनपद शाहजहांपुर में प्रभारी के रूप में पहुंचे और प्रत्येक छ: विधानसभा में उक्त प्रभारियों की देख रेख में ही 9 अगस्त से शुरू हो गया है, जो 31 अगस्त तक लगातार सदस्यता अभियान चलाया जाएगा।
यह भी पढ़ें - ईमानदारी: ट्रेन में छूटा पर्स वापस लौटाया, यात्री ने कहा, शक्रिया
इसी के तहत शनिवार को सोलवे दिन भी सपा जिला अध्यक्ष तनवीर खान,पूर्व मंत्री अवधेश कुमार वर्मा,मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय सचिव आकाश निगम,मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय सचिव शरद पाण्डेय के नेतृत्व में जनपद शाहजहांपुर 136 ददरौल विधानसभा के ब्लॉक भावल खेड़ा के ग्राम हुसैनपुर रुकनपुर,नौसिया,गौटिया,नौगांव में चौपाल लगाकर व घर-घर जाकर सैकड़ो लोगों को समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई।
इस मौके पर पूर्व विधायक रोशन लाल वर्मा,युवा नेता शहाब खान,सपा युवज़न सभा के राष्ट्रीय सचिव पार्थ यादव, विपिन यादव,छात्र सभा के जिला अध्यक्ष प्रसून कुमार कनौजिया,मनोज यादव, राममूर्ति वर्मा, ठाकुर विक्रम सिंह, शिव कुमार वर्मा,पवन यादव,गया सिंह यादव, नरवीर पाल, संतोष यादव, मोहम्मद हसन मंसूरी, रानू खान, आरिफ खान, बाबा सुरेंद्र सिंह, अशोक मौर्य, विशंभर वर्मा, रामकृष्ण वर्मा, रक्षपाल कनौजिया, अवनीश बाजपेई, नवनीत यादव, सरनाम सिंह, सुखपाल गौतम आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट: फै़याज़उद्दीन साग़री
What's Your Reaction?











