सम्भल: मुसलमान को टारगेट करना छोड़े हुक्मरान: मौलाना मौहम्मद मियाँ
असम विधानसभा में पास हुए बिल से मुसलमानों पर नही पड़ेगा कोई फर्क: मौलाना मौहम्मद मियाँ
सम्भल।
असम विधानसभा में मुस्लिम विवाह और तलाक का रजिस्ट्रेशन अनिवार्य करने के बिल पर सम्भल के मुस्लिम धर्मगुरु ने बीजेपी का नाम लिए बगैर बीजेपी पर निशाना साधा है उन्होंने कहा है ऐसी बातों से मुसलमानों पर कोई फर्क पड़ने वाला नहीं जब से बीजेपी की सीटें घटी हैं हिंदुओं को दिखाने को ऐसी कोशिश हो रही हैं मौलाना ने देश के हुक्मरानों को देश को काम करने की सलाह दी है वहीं मुसलमानों को टार्गेट न करने की नसीहत दी है।
असम विधानसभा में मुसलमानों के विवाह और तलाक का रजिस्ट्रेशन अनिवार्य होने के बिल पर मुस्लिम धर्मगुरु मौलाना मौहम्मद मियां ने कहा है कि बीजेपी का नाम लिए बगैर कहा कि जबसे मौजूदा सरकार की सीटें कम आई हैं तब से हिंदुओं को दिखाने को इस तरह की कोशिशें हो रही हैं। विवाह तलाक के मौजूदा बिल से मुसलमानों पर फर्क पड़ने वाला नहीं सरकार को कानून ही लाना है तो सभी को लाए। उन्होंने मौजूदा हुक्मरानों को देश के लिए काम करने की सलाह दी है वहीं मुसलमानों को टार्गेट न करने की नसीहत दी है।
रिपोर्ट: उवैस दानिश
What's Your Reaction?











