हरदोई: दो पक्षों में बीती रात जमकर चले लाठी डंडे दोनों पक्ष चोटिल

By INA News Desk
Aug 31, 2024 - 00:21
158 Views
हरदोई: दो पक्षों में बीती रात जमकर चले लाठी डंडे दोनों पक्ष चोटिल
Advertisement
Advertisement

बघौली पुलिस की कार्यशैली से असंतुष्ट दोनों पक्ष पहुंचे पुलिस अधीक्षक की चौखट पर

बघौली /हरदोई।

थाना क्षेत्र के अंतर्गत विक्टोरिया गंज में बीती रात मामूली कहा सुनी के बाद दो पक्षों में जमकर विवाद हुआ जहां पर दोनों पक्ष लाठी डंडों से लैस होकर एक दूसरे पर टूट पड़े जिसमें दोनों पक्षों के लोग घायल हुए हैं तथा दोनों पक्षों ने थाने में प्रार्थना पत्र दिया और सुनवाई न होने के चलते पुलिस अधीक्षक की दहलीज पर पहुंचे। एक दूसरे पर दोनों पक्ष गंभीर आरोप लगा रहे हैं।प्राप्त जानकारी के अनुसार, विक्टोरिया गंज गांव में राम सिंह उर्फ पिंटू, राजन पुत्र राम प्रसाद ,रामचंद्र पुत्र पोहकर ,तोताराम पुत्र जगनू ,जागेश्वर प्रसाद पुत्र चोखे से गांव के ही रवि, दीपू पुत्रगण नीलकंठ व सुरेश पुत्र रामपाल राठौर तेजू पुत्र सुरेश राठौर आदि लोगों से कुछ कहासुनी होने के बाद इन लोगों में राम सिंह उर्फ पिंटू को जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए कहा सुनी हो गई, धीरे-धीरे विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष लाठी डंडों से एक दूसरे पर हमलावर हो गए।

यह भी पढ़ें - सम्भल: मुसलमान को टारगेट करना छोड़े हुक्मरान: मौलाना मौहम्मद मियाँ

जिसमें राम सिंह उर्फ पिंटू के सिर फटने के साथ शरीर के अन्य हिस्सों में भी गंभीर चोटे आई हैं। इसके बाद पीड़ित के द्वारा स्थानीय थाने पर प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। जबकि पीड़ित का आरोप है कि स्थानीय थाने में पुलिस के द्वारा सिर फटे होने के बावजूद मेडिकल नहीं करवाया गया और मुझे ऐसे ही घर भिजवा दिया गया। कहा गया कि अपना पट्टी मरहम जाकर करवाओ, इसके बाद हमारे घर पर डायल 112 पुलिस पहुंची और वह भी हमें ही गाली गलौज करने लगी।


महिला ने लगाया पिंटू उर्फ राम सिंह पर घर में जबरन घुसकर छेड़छाड़ करने का आरोप...


सरिता(काल्पनिक नाम))पत्नी सुरेश विपक्षी पिंटू उर्फ राम सिंह पर आरोप लगाते हुए बताया कि बीती शाम करीब सात बजे विपक्षी शराब के नशे में हमारे घर में घुस आया और मुझसे  गंदी-गंदी बातें करते हुए अचानक छेड़छाड़ करने लगा और गिरा दिया, जिससे वह अर्धनग्न अवस्था में हो गई, प्राथिनी के साथ बलात्कार करने की कोशिश करने लगा। शोर मचाने पर पिंटू उर्फ राम सिंह जान से मार डालने की धमकी देते हुए घर से भाग गया। प्रार्थिनी अपने पुत्र तेजराम को साथ लेकर थाने पर रिपोर्ट करने जाने लगी तभी सभी विपक्षी गण महिला व उसके पुत्र को घेर लिया और बेरहमी से पुत्र को पीटने लगे। सुबह तेजराम के साथ प्रार्थिनी थाने गई, वहां पर न तो प्राथिनी व उसके पुत्र तेजराम की चोटों का मेडिकल कराया गया और न ही रिपोर्ट लिखी गई। बघौली पुलिस से असंतुष्ट सुनीता पुलिस अधीक्षक की दहलीज पर प्रार्थना पत्र देकर न्याय की उम्मीद जताई है।

यह भी पढ़ें - ट्रांस गंगा सिटी, उन्नाव में जल्द स्थापित होगा एलिम्को का वेयरहाउस

एक तरफ महिला अपने विपक्षी पिंटू उर्फ राम सिंह पर छेड़छाड़ ब जबरिया बलात्कार करने के प्रयास का आरोप लगाये जा रही है तो वही पिंटू उर्फ राम सिंह के द्वारा अपने विपक्षियों पर पुरानी रंजिश के चलते जाति सूचक गालियां देते हुए एकाएक हमला किए जाने का भी उसने आरोप लगाया है।

रिपोर्ट सुनील कुमार सिंह कुशवाहा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement