West Bengal Govt News: पब्लिक प्लेस में पान मसाला खाकर थूक तो देना होगा बड़ा जुर्माना, इस राज्य की सरकार लगाने जा रही जुर्माना।
पश्चिम बंगाल (West Bengal) में रहते हैं और गुटका पान मसाला खाते हैं तो आपके लिए बुरे दिन आने वाले हैं। यहां सरकार एक बड़ा फैसला लेने जा रही है...
पश्चिम बंगाल (West Bengal) की सरकार एक बड़ा फैसला लेने जा रही है। अगर कोई पान मसाला खाकर सार्वजनिक स्थानों पर थूकता हुआ पाया जाएगा तो उस पर लंबा चौड़ा जुर्माना लगाया जाएगा।
- गुटखा-पान मसाला खाने वालों के आने वाले हैं बुरे दिन
अगर आप पश्चिम बंगाल (West Bengal) में रहते हैं और गुटका पान मसाला खाते हैं तो आपके लिए बुरे दिन आने वाले हैं। यहां सरकार एक बड़ा फैसला लेने जा रही है जिसके बाद से गुटका पान मसाला खाकर पब्लिक प्लेस में थूकने पर जुर्माना देना होगा। आगामी विधानसभा बजट पेश किया जाएगा और उसमें पश्चिम बंगाल (West Bengal) की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Chief Minister Mamata Banerjee) यह फैसला ले सकती है।
जो भी व्यक्ति पान मसाला खाकर सार्वजनिक स्थान पर थूकता हुआ पाया जाएगा तो उसको सबक सिखाने के लिए जुर्माना देना होगा। बताया गया है कि पान मसाला और गुटखा खाने वालों की संख्या काफी बढ़ गई है जो इधर-उधर सार्वजनिक स्थान पर थूक देते हैं और आम जनता को काफी दिक्कत होती है।
Also Read- Maha Kumbh 2025: सनातन धर्म के खिलाफ षड्यंत्र रच रहे हैं मारीच और सुबाहु- सीएम योगी
- अभी थूकने पर लगाते हैं इतने रुपए
ममता बनर्जी (Chief Minister Mamata Banerjee) के द्वारा आए एक कैबिनेट की बैठक की गई जिसमें पान मसाला और गुटखा खाकर सार्वजनिक स्थान पर थूकने पर निंदा जताई गई। फैसला लिया गया कि इसको और खड़ा किया जाए जिससे लोग साधने के स्थान पर ना थूक सके। क्यूंकि थूकने की प्रवृत्ति अक्सर नई पेंट की गई दीवारों या फुटपाथों पर होती है, जो राज्य सरकार के सौंदर्यीकरण प्रयासों में बाधा बन रही है।
लेकिन अभी तक जुर्माने की राशि के बारे में सही पता नहीं चल सका है। अनुमान लगाया जा रहा है कि जुर्माने की राशि ₹1000 हो सकती है। वही 2003 में पश्चिम बंगाल में सार्वजनिक स्थान पर थूकने के लिए कानून बनाया गया था जिसके तहत ₹ 200 लोगों से जुर्माने के तौर पर वसूले जाते थे। जिसके बाद भी लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे और सार्वजनिक स्थानों पर थूक रहे हैं।
What's Your Reaction?











