Bulandshahr News: विश्व हिंदू परिषद द्वारा पश्चिम बंगाल में ममता सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन। 

प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि पश्चिम बंगाल में हिंदुओं पर लगातार अत्याचार हो रहे हैं और उन्हें पलायन के लिए मजबूर किया...

Apr 19, 2025 - 17:28
31 Views
Bulandshahr News: विश्व हिंदू परिषद द्वारा पश्चिम बंगाल में ममता सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन। 

उत्तर प्रदेश शहर में बुलंदशहर में विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने पश्चिम बंगाल में ममता सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि पश्चिम बंगाल में हिंदुओं पर लगातार अत्याचार हो रहे हैं और उन्हें पलायन के लिए मजबूर किया जा रहा है। इसी के विरोध में आज विश्व हिंदू परिषद ने जिला कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया और राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की है।

बुलंदशहर के कलेक्ट्रेट परिसर में आज विश्व हिंदू परिषद के सैकड़ों कार्यकर्ता इकट्ठा हुए। हाथों में भगवा झंडे, नारों से गूंजता माहौल और चेहरे पर आक्रोश साफ नजर आ रहा था। कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और ममता बनर्जी पर हिंदुओं के साथ पक्षपात और हिंसा करने का आरोप लगाया। प्रदर्शनकारियों ने कलेक्ट्रेट परिसर में बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ भी किया और भगवान से न्याय की प्रार्थना की। इस दौरान माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया, लेकिन नारों से यह भी साफ था कि उनका गुस्सा कितना गहरा है। वही जिला अध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद अमित नागर ने बताया कि हम पश्चिम बंगाल में हिंदुओं पर हो रहे अन्याय और अत्याचार के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं।

Also Read- Gorakhpur News: बाबा साहब डॉ. भीम राव अंबेडकर सम्मान अभियान के अंतर्गत विचार गोष्ठी में शामिल हुए मुख्यमंत्री।

ममता सरकार हिंदू विरोधी नीति अपना रही है। हम राष्ट्रपति महोदया से निवेदन करते हैं कि पश्चिम बंगाल में तुरंत राष्ट्रपति शासन लागू किया जाए ताकि वहां के हिंदुओं को न्याय मिल सके। प्रदर्शन के अंत में विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष अमित नागर ने राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट संजय सिंह को सौंपा है। उन्होंने मांग की कि पश्चिम बंगाल में हिंसा पर लगाम लगाई जाए और हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow