अयोध्या न्यूज़: बजट में अयोध्या की अनदेखी बीजेपी को पड़ेगी भारी:- सांसद अवधेश प्रसाद

By INA News Desk
Jul 23, 2024 - 17:49
115 Views
अयोध्या न्यूज़: बजट में अयोध्या की अनदेखी बीजेपी को पड़ेगी भारी:- सांसद अवधेश प्रसाद

अयोध्या। केंद्रीय बजट 2024 पेश होने के बाद पक्ष और विपक्ष की प्रतिक्रियाओं का दौर जारी है। विपक्ष यह आरोप लगातार लगा रहा है कि अयोध्या के हिस्से कुछ नहीं आया। इस बीच फैजाबाद लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने भारतीय जनता पार्टी पर गंभीर आरोप लगाया है।

समाजवादी पार्टी सांसद अवधेश प्रसाद ने केंद्रीय बजट पर कहा, "यह जो अल्पमत की सरकार है उसे बचाने का बजट है। इसमें लगभग पूरे देश की अनदेखी की गई है। इसमें अयोध्या, उत्तर प्रदेश की अनदेखी की गई है।

इसे भी पढ़ें:- ऐतिहासिक परिचय : क्षत्रिय महासभा तदर्थनाम अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा स्थापना।

यह कुर्सी बचाने का बजट है इसलिए दो राज्यों को प्राथमिकता दी गई है और बाकी राज्यों की अनदेखी की गई है, यह भाजपा को महंगा पड़ेगा। बजट में उत्तर प्रदेश और अयोध्या को इग्नोर किया गया है। ये भारतीय जनता पार्टी के लिए बहुत महंगा पड़ेगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement