गाजीपुर न्यूज़: पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना। 

By INA News Desk
Aug 16, 2024 - 18:31
131 Views
गाजीपुर न्यूज़: पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना। 
Advertisement
Advertisement

गाजीपुर। 23 अगस्त से 31 अगस्त 2024 के मध्य होने वाली उत्तर प्रदेश पुलिस की परीक्षा में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थियों के लिए पुलिस भर्ती बोर्ड द्वारा महत्वपूर्ण सूचना है। उ०प्र० पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ द्वारा उ०प्र० आरक्षी ना०पु० के पदों पर सीधी भर्ती 2023 हेतु ओ०एम०आर० आधारित लिखित परीक्षा 23, 24, 25, 30 तथा 31 अगस्त 2024 को उ०प्र० के विभिन्न केन्द्रों में आयोजित की जा रही है। उ०प्र० पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड शुचितापूर्ण ढंग से परीक्षा आयोजित करने के लिए प्रतिबद्ध है तथा परीक्षा में सम्मिलित होने वाले सभी अभ्यर्थियों से निम्न बिन्दुओं पर ध्यान देने तथा अनुपालन की अपेक्षा की जाती है।

इसे भी पढ़ें:- ग़ाज़ीपुर सेवा निवृत कर्मचारी ऐशो की मासिक बैठक में द्विवार्षिक अधिवेशन की तैयारी शुरू।

  1. बोर्ड द्वारा जारी प्रवेश पत्र के साथ परीक्षा दिवस पर परीक्षा प्रारंभ होने से 02 घंटा पूर्व प्रवेश पत्र, आधार कार्ड/ पहचान पत्र (ई-आधार, डी०एल०, पासपोर्ट), काला/नीला बाल प्वाइंट पेन के साथ उपस्थित हों। परीक्षा प्रारंभ होने से 30 मिनट पूर्व प्रवेश द्वार बंद कर दिया जाएगा तथा इसके बाद किसी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
  2. जिन अभ्यर्थियों द्वारा अपने आवेदन पत्र में आधार नंबर का उल्लेख नहीं किया है उनसे अपेक्षा है कि वह अनिवार्यतः परीक्षा प्रारंभ होने से 02 घंटा पूर्व परीक्षा केन्द्र पर रिपोर्ट करें, जिससे निर्धारित समयावधि में उनका सत्यापन किया जा सके।
  3. अभ्यर्थियों से अपेक्षा है कि असुविधा से बचने के लिए परीक्षा केन्द्र पर समय से पहुँचें। अभ्यर्थी प्रवेश पत्र पर अंकित सभी निर्देशों का अध्ययन कर लें तथा उसका अनुपालन सुनिश्चित करें।
  4. किसी अभ्यर्थी के स्थान पर परीक्षा देने का प्रयास करने वाले व्यक्ति की पहचान हेतु तकनीकी प्रबंध किया गया है। ऐसे व्यक्तियों तथा अभ्यर्थियों के विरूद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
  5. परीक्षा केन्द्रों पर पाठ्य सामग्री (मुद्रित या लिखित), कागज के टुकड़े, ज्यामितीय-पेंसिल बाक्स, प्लास्टिक पाउच, किसी भी प्रकार का कैल्कुलेटर, क्रेडिट/डेबिट कार्ड, स्केल, कॉपी, पेन ड्राइव, इरेजर, लॉग टेबुल/इलेक्ट्रानिक पेन/स्कैनर, डिजिटल पेन, इलेक्ट्रानिक गैजेट जैसे-मोबाइल फोन, चाभी, कैमरा, किसी प्रकार की घड़ी, ज्वैलरी, स्मार्ट वाच, ब्लूटूथ डिवाइस, इयरफोन, माइक्रो फोन, पेजर, हेल्थ बैण्ड, बटुआ/पर्स, काला चश्मा, हैण्डबैग, टोपी, खुला या पैक किया हुआ खाने का सामान, सिगरेट, लाइटर, माचिस, गुटखा लाना पूर्ण रूप से विर्जित है। परीक्षा अवधि में अभ्यर्थी के पास उपरोक्त वर्जित सामग्री पाए जाने पर उपयुक्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement