गाजीपुर न्यूज़: सुभाष पासी ने पेश किया इंसानियत की मिसाल, ड्राइवर के शव को मुंबई से भेजवाया जौनपुर।

Aug 14, 2024 - 15:14
50 Views
गाजीपुर न्यूज़: सुभाष पासी ने पेश किया इंसानियत की मिसाल, ड्राइवर के शव को मुंबई से भेजवाया जौनपुर।

गाजीपुर। पूर्व विधायक सुभाष पासी एक बार फिर इंसानियत की मिसाल पेश की है। पूर्व विधायक सुभाष पासी ने बीमारी से निधन ड्राइवर का शव मुंबई से उसके पैतृक घर जौनपुर भेजवाया। राजू सरोज पुत्र हितलाल सरोज निवासी बेलवा बाजार मडि़याहू जनपद जौनपुर जो मुंबई में रहकर ड्राइवर का कार्य कर जीविका चलाता था।

इसे भी पढ़ें:- बिजनौर न्यूज़: सनातन धर्म महासभा द्वारा बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्या व अत्याचार को लेकर किया गया महा रैली का आयोजन।

राजू का बीमारी से निधन हो गया। परिजनों ने उसका शव पैतृक गांव पहुंचाने के लिए सुभाष पासी से गुहार लगायी। तब सुभाष पासी ने सरकारी प्रक्रिया को पूरा करते हुए मृतक के शव को उसके पैतृक घर पहुंचवाया। राजू के पैतृक गांव बेलवा बाजार में सुभाष पासी के इस नेक कार्य की चर्चा हो रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow