ग़ाज़ीपुर सेवा निवृत कर्मचारी ऐशो की मासिक बैठक में द्विवार्षिक अधिवेशन की तैयारी शुरू।

Aug 16, 2024 - 17:58
42 Views
ग़ाज़ीपुर सेवा निवृत कर्मचारी ऐशो की मासिक बैठक में द्विवार्षिक अधिवेशन की तैयारी शुरू।

  • जर्जर पेंशनर्स भवन की छत से प्लास्टर उखड़ कर गिरने से शिक्षक नेता चोटिल।
  • जनपद के प्रख्यात कवि,साहित्यकार ने कविता पाठ कर लोगों को मंत्रमुग्ध किया।
  • प्रख्यात साहित्यकार विश्व मोहन शर्मा,विजय कुमार मधुरेश,दिनेश चंद्र शर्मा,अमर नाथ तिवारी "अमर की रचना से श्रोता भाव विभोर।

गाजीपुर। सेवा निवृत कर्मचारी एवम पेंशनर्स ऐशो जनपद शाखा गाजीपुर की मासिक बैठक जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट परिसर के संघ भवन में जिलाध्यक्ष, मुक्तेश्वर श्रीवास्तव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई,जिसमे,सदस्यता अभियान युद्ध स्तर पर शुरू कर आगामी महीने में  द्विवार्षिक  महाधिवेशन कराने की रणनीति बनाई गई, मधुरेश हास्य व्यंग की कविता ने लोगो को गुद गुदाते खूब हंसाया।

साहित्य कार विश्व मोहन शर्मा एवम अमर नाथ तिवारी की गम्भीर रचना ने लोगो को आत्म मंथन चिंतन करने को विवश किया,दिनेश चंद्र शर्मा की ओजस्वी रचना ने राष्ट्र भक्ति की भावना को जागृत किया। डा अम्बिका पांडेय,बरमेश्वर उपाध्याय, आर एस वर्मा,अशोक कुमार,रामू यादव डी एन राय,अनूप सिन्हा,शिक्षक नेता शिव शंकर यादव ,नरेंद्र सिंह विजय शंकर राय,उग्रसेन सिंह,आदि ने संबोधित किया ।कार्यकारी अध्यक्ष अम्बिका दूबे ने अपने संबोधन में समस्त सेवा निवृत कर्मचारी,शिक्षक साथियों से संगठन को तन मन धन से सहयोग करने की अपील की।

इसे भी पढ़ें:- हरदोई न्यूज़: एड. कनिष्क मेहरोत्रा हत्याकांड: पुलिस ने तीसरे शूटर को पकड़ा, हत्या के बाद से था फरार।

बैठक के अन्त में जिलाध्यक्ष मुक्तेश्वर श्रीवास्तव ने सभी के प्रति धन्यवाद आभार व्यक्त कर आगामी अधिवेशन को सफल बनाने की अपील की।संचालन जिलामंत्री जनार्दन सिंह एवम अम्बिका दूबे ने संयुक्त रूप से किया।अंत में सामुहिक रूप से निर्णय लिया गया कि सभी सदस्य अधिवेशन शुल्क के रूप में 500 रुपये संगठन के पास स्वयं अगस्त के अंत तक जमा करेंगे। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow