महाकुंभ 2025 में स्पीड बोट और मिनी क्रूज से मिनटों में संगम पहुंच सकेंगे श्रद्धालु

श्रद्धालु त्रिवेणी बोट क्लब से संगम स्नान के लिए मिनी क्रूज या स्पीड बोट की सुविधा ले सकेंगे। पर्यटन विभाग की इस सेवा का उद्देश्य श्रद्धालुओं को सुगम तरीके से संगम स्नान करवाना है।  

By INA News Desk
Oct 24, 2024 - 23:08
60 Views
महाकुंभ 2025 में स्पीड बोट और मिनी क्रूज से मिनटों में संगम पहुंच सकेंगे श्रद्धालु
Advertisement
Advertisement

सार-

  • यूपी टूरिज्म की ओर से मिलेगी मिनी क्रूज और स्पीड बोट की सुविधा 
  • त्रिवेणी बोट क्लब से मिलेगी सुविधा, हेलीपैड से वॉकिगं डिस्टेंस पर स्थित है त्रिवेणी बोट क्लब 

Prayagraj News INA.

प्रयागराज में महाकुंभ 2025 को श्रद्धालुओं के लिए सुगम और सरल बनाने की तैयारियां पूरे जोर पर हैं। मेला प्राधिकरण, जिला प्रशासन और नगरीय निकाय के सभी विभाग योगी सरकार के निर्देशों के मुताबिक दिव्य, भव्य, नव्य महाकुंभ को साकार करने में जुटे हुए हैं। इसी क्रम में यूपी टूरिज्म श्रद्धालुओं और स्नानार्थियों को विशेष सुविधा देने जा रहा है। इस महाकुंभ में पहली बार यूपी टूरिज्म की ओर से मिनी क्रूज और स्पीड बोट की सुविधा भी उपल्ब्ध कराई जाएगी। श्रद्धालु त्रिवेणी बोट क्लब से संगम स्नान के लिए मिनी क्रूज या स्पीड बोट की सुविधा ले सकेंगे। पर्यटन विभाग की इस सेवा का उद्देश्य श्रद्धालुओं को सुगम तरीके से संगम स्नान करवाना है।  

सीएम योगी ने किया था उद्घाटन
सीएम योगी के निर्देशों के मुताबिक महाकुंभ में संगम स्नान को अधिक से अधिक सुविधाजनक और सुगम बनाने की दिशा में पर्यटन विभाग महत्वपूर्ण प्रयास कर रहा है। पर्यटन अधिकारी अपराजिता सिंह ने बताया कि पर्यटन विभाग महाकुंभ 2025 में पहली बार संगम स्नान के लिए मिनी क्रूज और स्पीड बोट की सुविधा उपल्ब्ध करवा रहा है। ये सुविधा दिसंबर 2023 से चल रही है, लेकिन महाकुंभ में पर्यटन विभाग पहली बार ये सेवा प्रदान करेगा। उन्होंने बताया कि यूपीएसटीडीसी की वाटर स्पोर्ट्स की सुविधा का उद्घाटन सीएम योगी ने ही किया था।

इसके माध्यम से प्रयागराज के त्रिवेणी बोट क्लब से संगम तक की यात्रा कुछ मिनटों में ही पूरी की जा सकेगी। प्रयागराज के यमुना बैंक रोड स्थिति त्रिवेणी बोट क्लब से ये सुविधा सामान्य दिनों में भी दी जा रही है। इसका मुख्य उद्देश्य बोट क्लब के पास बने हेलीपैड से आने वाले विदेशी व विशिष्ट श्रद्धालुओं को आसानी से संगम तक पहुंचाना है। त्रिवेणी बोट क्लब हेलीपैड से वॉकिंग डिस्टेंस पर स्थित है। 

बढ़ाई जा सकती हैं बोट की संख्या
त्रिवेणी बोट क्लब के संचालक दीपक टण्डन ने बताया कि अभी बोट क्लब में 6 सिक्स सीटर स्पीड बोट, 2 थर्टी फाईव सीटर मिनी क्रूज और 2 रेस्कूयू बोट हैं। स्पीड बोट का किराया 200 रू प्रति व्यक्ति या 2000 रू प्रति घंटा है, जबकि मिनी क्रूज 150 रू प्रति व्यक्ति या 5000 रू प्रति घंटे के किराया पर लिया जा सकता है। दोनों ही बोट को पूरी तरह से फैमली के लिए बुक भी करवाया जा सकता है। मिनी क्रूज में महिलाओं के कपड़े बदलने के लिए केबिन भी बना है। संगम स्नान के अलावा बोट क्लब पर्यटकों को यमुना की सैर और सुजावन देव मंदिर की यात्रा भी करवाता है। महाकुंभ के दौरान स्पीड बोट की संख्या बढ़ाने का भी प्रयास हो रहा है। इस प्रकार की सुविधा पहले यमुना बोट क्लब, पीडीए भी उपल्ब्ध करवाता रहा है। पर्यटन विभाग की ओर से महाकुंभ में पहली बार स्पीड बोट और मिनी क्रूज से संगम स्नान का लाभ श्रद्धालु ले सकेंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement