Kaushambi: 5000 रुपए की घूस लेते टीआई गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने पकड़ा

एंटी करप्शन टीम को जब यह सूचना मिली, तो उन्होंने तुरंत कार्रवाई करते हुए मंगलवार को पांडेय को घूस लेते हुए पकड़ लिया।

By INA News Desk
Oct 16, 2024 - 00:19
43 Views
Kaushambi: 5000 रुपए की घूस लेते टीआई गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने पकड़ा

Kaushambi News INA.

यूपी के कौशांबी जिले में एंटी करप्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए यातायात प्रभारी कमलेश पांडेय को हजारों रुपए घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। टीम ने उन्हें पकड़ने के बाद तुरंत प्रयागराज के लिए रवाना किया। जैसे ही इस गिरफ्तारी की खबर पुलिस विभाग में फैली, हड़कंप मच गया। घटना पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के एक कस्बे की है। जानकारी के अनुसार, यातायात प्रभारी कमलेश पांडेय स्थानीय वाहन चालकों से इंट्री के नाम पर अवैध वसूली कर रहे थे। एंटी करप्शन टीम को जब यह सूचना मिली, तो उन्होंने तुरंत कार्रवाई करते हुए मंगलवार को पांडेय को घूस लेते हुए पकड़ लिया। एंटी करप्शन टीम द्वारा उन्हें गिरफ्तार करने के बाद स्थानीय पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव को सूचित किया गया। गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि यातायात प्रभारी को 5000 रुपए की घूस लेते हुए एंटी करप्शन टीम ने गिरफ्तार किया है। लिखापढ़ी पूरी होने के बाद टीम कमलेश पांडेय को प्रयागराज ले गई। इस घटना के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow