अयोध्या न्यूज़: सावन का आखिरी सोमवार के साथ सावन की पूर्णिमा तिथि, रक्षाबंधन, सावन झूला मेला का समापन- ऐसा अद्भुत संयोग कम ही देखने को मिलता है।
रिपोर्ट- देव बक्श वर्मा
अयोध्या: मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की धर्म नगरी अयोध्या में इस बार सावन झूला मेला के समापन, सावन पूर्णिमा सावन का आखिरी सोमवार, रक्षाबंधन सब एक साथ पढ़ने के कारण अद्भुत संयोग और अद्भुत नजारा देखने को मिला जहां पर आखिरी दिन सरजू के सलिल धारा में स्नान करके नागेश्वर नाथ बाबा भोलेनाथ को करीब 6 लाख श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया, हनुमानगढ़ी, कनक भवन, भगवान श्री राम के जन्म स्थान का दर्शन किया और अपने मनोकामना की पूर्ति के लिए भगवान से आशीर्वाद लिया सावन का आखिरी सोमवार के साथ सावन की पूर्णिमा तिथि, रक्षाबंधन, सावन झूला मेला का समापन, ऐसा अद्भुत संयोग कम ही देखने को मिलता है।
कई वर्षों बाद ऐसा दुर्लभ संयोग आज के दिन बना है. जब सावन का आखिरी सोमवार के दिन सावन की पूर्णिमा भी हो. इसके साथ ही इस दिन रक्षाबंधन का पर्व भी है. ऐसी स्थिति में लगभग 6 लाख से ज्यादा भक्तों ने सरयू में स्नान कर नागेश्वर नाथ मंदिर में जलाभिषेक कियानागेश्वरनाथ मंदिर पहुंचे, बम-बम के नारों से गूंज उठी अयोध्या। रामनगरी अयोध्या में सावन के आखिरी सोमवार को सरयू घाट पर श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में भीड़ है. इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सावन माह के आखिरी सोमवार और पूर्णिमा की वजह से सुबह 3:00 बजे से ही सिद्ध पीठ नागेश्वर नाथ के पट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए. जहां सुबह से ही दर्शन पूजन का दौर चल रहा है. सावन मास की पूर्णिमा, सावन मास का अंतिम सोमवार, रक्षाबंधन के साथ सावन झूला मेला संपन्न हो रहा।
What's Your Reaction?











