अमरोहा पहुंचे भारतीय किसान यूनियन भानू के राष्ट्रीय अध्यक्ष का ज़ोरदार स्वागत।

By INA News Desk
Aug 19, 2024 - 14:54
134 Views
अमरोहा पहुंचे भारतीय किसान यूनियन भानू के राष्ट्रीय अध्यक्ष का ज़ोरदार स्वागत।

रिपोर्टर - एम हारिस 

  • प्रदेश महासचिव पोपाल ठाकुर ने फूल मालाओं से किया स्वागत, भारतीय किसान यूनियन भानू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा  किसान आयोग का सरकार करें गठन। 

अमरोहा जनपद की डिडौली में आज भारतीय किसान यूनियन भानू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि केंद्र सरकार किसान आयोग का जल्दी गठन करें। इस लोकतंत्र में तमाम आयोग हैं लेकिन किसानों का कोई आयोग नहीं है। किसान आयोग का अध्यक्ष भी किसान ही होना चाहिए।

अमरोहा के डिडौली आगमन पर भारतीय किसान यूनियन भानु व किसान क्रांति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय ठा.श्री भानु प्रताप सिंह जी का सम्मानित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्तागणों द्वारा फूलमाला पहनाकर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया इस अवसर पर राष्ट्रीय संगठन मंत्री ठाकुर गिरीश पाल सिंह, प्रदेश महासचिव ठाकुर पोपाल सिंह, पश्चिमी उत्तर प्रदेश मीडिया प्रभारी नरेंद्र कुमार, पश्चिमी उत्तर प्रदेश सह मीडिया प्रभारी मोहम्मद हारिस, जिला मीडिया प्रभारी हरिओम, ठाकुर निर्भय प्रताप सिंह,

इसे भी पढ़ें:- बिजनौर न्यूज़: दो दिन से गायब युवक की खो नदी मे मिली लाश परिवार मे मचा कोहराम मृतक का पत्नी से चल रहा था विवाद।

जिला अध्यक्ष किसान क्रांति दल कोमल शर्मा, जिला अध्यक्ष व्यापार मोर्चा सोमपाल सैनी, जिला अध्यक्ष डॉ०मोर्चा डॉक्टर होते राम सैनी, प्रदेश महामंत्री सतपाल सिंह चौहान, ब्लॉक उपाध्यक्ष रहरा सुमित त्यागी, वार्ड 23 जिला पंचायत सदस्य पति अब्दुल सत्तार, सनी उर्फ सौरभ ठाकुर, महिपाल सिंह पाल, सुरेश कश्यप, उबेस आलम, मोहम्मद अनस, राहुल ठाकुर, अमन चौहान, आदि सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow