Ayodhya News: विद्युत विभाग की बड़ी लापरवाही- करंट की चपेट में आये पांच बंदरो की दर्दनाक मौत।

अयोध्या कोतवाली अंतर्गत रेलवे स्टेशन से सटे जलवानपुरा में एक खाली जमीन को कटीले तारों से घेरा ...

Oct 21, 2024 - 18:33
40 Views
Ayodhya News: विद्युत विभाग की बड़ी लापरवाही- करंट की चपेट में आये पांच बंदरो की दर्दनाक मौत।


अयोध्या। रामनगरी अयोध्या के जलवानपुरा में कटीले तार में करंट उतर गया। जिसकी चपेट में आने से 5 बंदरों की दर्दनाक मौत हो गई। अयोध्या कोतवाली अंतर्गत रेलवे स्टेशन से सटे जलवानपुरा में एक खाली जमीन को कटीले तारों से घेरा गया है जिसके पास से ही भूमिगत बिजली लाइन निकाली गई है। भूमिगत लाइन के तारों का संपर्क कटीले बाउंड्री वॉल से हो गया और उसमें करंट उतर आया। जिसके चपेट में बंदर आ गये और उनकी मौत हो गई। 

Also Read- Bhadohi News: भदोही में प्रधानाचार्य की गोली मारकर हत्या, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस।

इस घटना के बाद स्थानीय निवासियों में बिजली विभाग के खिलाफ आक्रोश भर आया है। बिजली विभाग के लापरवाही की वजह से ही यह हादसा हुआ। अयोध्या रेलवे स्टेशन होते हुए राम मंदिर जाने का यह प्रमुख मार्ग भी है। अगर कोई श्रद्धालु या स्थानीय निवासी इसकी चपेट में आ जातो तो क्या होता? सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस और वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow