Lucknow: क्षेत्र पंचायत प्रमुखों की एक दिवसीय राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन

कार्यशाला में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने संबोधित करते हुए कहा कि कई पंचायतों में धन और संसाधनों का सही उपयोग नहीं किया जा रहा है।

Sep 24, 2024 - 20:40
60 Views
Lucknow: क्षेत्र पंचायत प्रमुखों की एक दिवसीय राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन
क्षेत्र पंचायतों के प्रमुखों की एक दिवसीय राज्य स्तरीय कार्यशाला में मुख्य अतिथि व मंत्री पंचायती राज विभाग ओमप्रकाश राजभर का स्वागत करते ब्लॉक प्रमुख संघ के प्रदेश अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह सेनानी व अन्य

Lucknow News INA.
राजधानी के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में ब्लॉक प्रमुख संघ के प्रदेश अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह सेनानी की अध्यक्षता में प्रदेश की सभी क्षेत्र पंचायतों के प्रमुखों की एक दिवसीय राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें उनकी विभिन्न समस्याओं को गहनता से सुना गया और उनके प्रभावी निराकरण हेतु आश्वासन दिया गया।

इससे पूर्व कार्यशाला में मुख्य अतिथि व मंत्री पंचायती राज विभाग ओमप्रकाश राजभर व ब्लॉक प्रमुख संघ के प्रदेश अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह सेनानी का स्वागत किया गया।

एक दिवसीय राज्य स्तरीय कार्यशाला में संबोधित करते मुख्य अतिथि व मंत्री पंचायती राज विभाग ओमप्रकाश राजभर

कार्यशाला में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने संबोधित करते हुए कहा कि कई पंचायतों में धन और संसाधनों का सही उपयोग नहीं किया जा रहा है।

ब्लॉक प्रमुख संघ के प्रदेश अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह सेनानी

जिसमें कुछ कर्मियों या अधिकारियों की भी जिम्मेदारी है कि संबंधित पंचायतों में जांच कर कार्यवाही आगे बढ़ाएं। इस बीच उन्होंने क्षेत्र पंचायत प्रमुखों की विभिन्न समस्याओं को सुना और उनके त्वरित निस्तारण के लिए आश्वासन दिया। ब्लॉक प्रमुख संघ के प्रदेश अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह सेनानी ने कहा कि क्षेत्र पंचायतों को विभिन्न स्तरों पर विकसित करने के लिए प्रभावी पहल करनी चाहिए।

क्षेत्र पंचायतों के प्रमुखों की एक दिवसीय राज्य स्तरीय कार्यशाला में संबोधित करते  ब्लॉक प्रमुख संघ के प्रदेश अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह सेनानी

शिक्षा, कृषि आदि से जुड़ी समस्याओं को भी सामने लाना चाहिए। शासकीय अनुदानों के बारे में भी जानकारी एकत्रित कर लोगों को इसका लाभ पहुंचाना चाहिए। इस दौरान पंचायती राज के प्रमुख सचिव नरेंद्र भूषण सहित पंचायती राज विभाग के कई अधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow