Hardoi: जेवरात और नगदी चोरी के मामले में गिरफ्तार

पुलिस ने मामले की जांच करते हुए उक्त अनुज उर्फ पम्मू को गिरफ्तार कर लिया और उसके कब्जे से चोरी गए जेवरात व 3500 रुपये की नगदी बरामद की है।

By INA News Desk
Sep 24, 2024 - 21:03
56 Views
Hardoi: जेवरात और नगदी चोरी के मामले में गिरफ्तार

Hardoi News INA.
संडीला(Sandila) कोतवाली पुलिस ने एक घर से जेवरात और नगदी चोरी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीते रविवार परिक्षित सिंह पुत्र नरेंद्र सिंह निवासी गांव भगवंतपुर मजरा अटवा थाना संडीला हरदोई ने शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उसी के गांव के अनुज उर्फ पम्मू पुत्र सुखपाल, जितेंद्र पुत्र लल्लू सिंह सहित 2 अज्ञात व्यक्तियों ने रात में उसके घर में रखे बक्शे से जेवरात और नगदी चोरी कर लिए हैं। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए उक्त अनुज उर्फ पम्मू को गिरफ्तार कर लिया और उसके कब्जे से चोरी गए जेवरात व 3500 रुपये की नगदी बरामद की है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow