Hardoi: कई मोबाइल चोरी करने वाले शातिर अपराधी को पुलिस ने पकड़ा
बीते 5 अगस्त को अरविंद सिंह पुत्र सुखवीर सिंह निवासी ग्राम कलौली थाना कछौना जनपद हरदोई ने थाना कछौना पर तहरीर दी थी कि 3 अज्ञात व्यक्तियों ने उससे मोबाइल छीन लिया और भाग निकले।
Hardoi News INA.
कछौना(Kachhauna) कोतवाली पुलिस ने मोबाइल चोरी की कई वारदातों को अंजाम दे चुके एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीते 5 अगस्त को अरविंद सिंह पुत्र सुखवीर सिंह निवासी ग्राम कलौली थाना कछौना जनपद हरदोई ने थाना कछौना पर तहरीर दी थी कि 3 अज्ञात व्यक्तियों ने उससे मोबाइल छीन लिया और भाग निकले। थाना कछौना पर वादी की तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 296/24 धारा 134/317 (2) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। बरामदगी के आधार पर उपरोक्त अभियोग में धारा 317 (2) की वृद्धि की गयी। थाना कछौना पुलिस द्वारा जांच के दौरान प्रकाश में आये अभियुक्त संतोष पुत्र मुनेश्वर निवासी ओमपुरी, थाना कोतवाली देहात जनपद हरदोई को गिरफ्तार किया गया एवं उसके कब्जे से 4500 रुपये नगदी बरामद की गयी। जबकि शेष अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमें प्रयासरत है।
Also Read: Hardoi: जेवरात और नगदी चोरी के मामले में गिरफ्तार
आरोपी से पूंछतांछ के दौरान ज्ञात हुआ कि बीते 4-5 अगस्त की रात्रि में अभियुक्त अपने अन्य साथियों के साथ अरविंद से रास्ते में मोबाइल छीनकर फरार हो गया था तथा बीते 16 जुलाई को थाना मल्लावां क्षेत्रांतर्गत एक व्यक्ति से मोबाइल पर बात करते समय मोबाइल छीनकर भाग गए थे। जिसके संबंध में थाना मल्लावां पर प्रदीप कुमार पुत्र देवीचरण सिंह निवासी गोसवां थाना मल्लावां की तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 282/24 धारा 309 (4) बीएनएस पंजीकृत है तथा बीते 25 जुलाई को अभियुक्त द्वारा ग्राम गोसवां से एक व्यक्ति जोकि अपने घर के बाहर सो रहे थे उनके बिस्तर से मोबाइल चोरी कर ले गया। इस संबंध में भी थाना मल्लावां पर प्रबुद्ध सिंह पुत्र ईश्वर चंद्र निवासी ग्राम गोसवां की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, आरोपी पर विभिन्न थानों में करीब 12 मुकदमे दर्ज हैं।
What's Your Reaction?











