Mirzapur Accident: सीएम योगी ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना की व्यक्त

मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथ ने ज़िला प्रशासन को मृतकों के परिजनों को दो -दो लाख रुपये व गंभीर घायलों को पचास-पचास हज़ार रुपये की सहायता राशि तत्काल प्रदान करने के निर्देश दिये।

Oct 4, 2024 - 20:06
48 Views
Mirzapur Accident: सीएम योगी ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना की व्यक्त

मुख्यमंत्री जी ने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच कर राहत कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश

Lucknow News INA.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद मिर्जापुर में हुए सड़क हादसे का संज्ञान लिया। मुख्यमंत्री ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।

मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथ ने ज़िला प्रशासन को मृतकों के परिजनों को दो -दो लाख रुपये व गंभीर घायलों को पचास-पचास हज़ार रुपये की सहायता राशि तत्काल प्रदान करने के निर्देश दिये।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow