Hardoi: एसपी की बड़ी कार्रवाई- ड्यूटी में लापरवाही करने पर मुख्य आरक्षी व आरक्षी निलंबित

क्षेत्राधिकारी बघौली द्वारा प्रेषित रिपोर्ट के आधार पर नीरज कुमार जादौन ने मुख्य आरक्षी अरविंद तथा आरक्षी योगेंद्र को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

By INA News Desk
Oct 4, 2024 - 19:59
194 Views
Hardoi: एसपी की बड़ी कार्रवाई- ड्यूटी में लापरवाही करने पर मुख्य आरक्षी व आरक्षी निलंबित
एसपी नीरज कुमार जादौन
Advertisement
Advertisement

Hardoi News INA.

जिले के थाना कछौना पर तैनात एक मुख्य आरक्षी व आरक्षी को ड्यूटी में लापरवाही करने के कारण पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। मुख्य आरक्षी अरविंद तथा आरक्षी योगेंद्र जिनकी ड्यूटी गुरूवार को थाना कछौना से कोबरा मोबाइल पर रात्रि चेकिंग ड्यूटी/गस्त पर थी, मुख्य आरक्षी अरविंद, आरक्षी योगेंद्र द्वारा ड्यूटी में की गई लापरवाही के संबंध में क्षेत्राधिकारी बघौली द्वारा प्रेषित रिपोर्ट के आधार पर नीरज कुमार जादौन ने मुख्य आरक्षी अरविंद तथा आरक्षी योगेंद्र को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

पुलिस अधीक्षक द्वारा बीते 28 जुलाई को जारी रात्रि चेकिंग स्कीम संबंधी आदेश में समस्त जोनल/सेक्टर/अल्फा चेकिंग अधिकारियों को उच्चकोटि की चेकिंग के विस्तृत निर्देश दिए गए हैं। जनपद के समस्त पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगणों को निर्देशित किया जाता है कि कोई भी पुलिसकर्मी अपने कर्तव्यों/दायित्वों के प्रति उदासीनता/शिथिलता न बरते अन्यथा सम्बन्धित के विरुद्ध कड़ी दण्डात्मक कार्यवाही की जाएगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement