Saharanpur News: आईएमए की मासिक बैठक आयोजित- वरिष्ठ चिकित्सको ने साझा किए एक दूसरे के सामने अपने अनुभव। 

डॉक्टर राजीव ने बताया कि, डायबिटीज, हार्ट अटैक के रोगियो मे हार्ट फैलियर की सम्भावना काफी बढ जाती...

Sep 27, 2024 - 18:52
88 Views
Saharanpur News: आईएमए की मासिक बैठक आयोजित- वरिष्ठ चिकित्सको ने साझा किए एक दूसरे के सामने अपने अनुभव। 

सहारनपुर: आई.एम.ए की मासिक गोष्ठी का आयोजन जीपीओ रोड स्थित होटल के सभागार मे हुआ जिसमे मैक्स हास्पिटल साकेत नई दिल्ली से आए वरिष्ठ ह्रदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर राजीव कुमार अग्रवाल ने हार्ट फैलियर के बारे मे विस्तृत जानकारी दी। डॉक्टर राजीव ने बताया कि, डायबिटीज, हार्ट अटैक के रोगियो मे हार्ट फैलियर की सम्भावना काफी बढ जाती है। हार्ट फैलियर के मरीज ARNI, बीटा बलोकर, दवाई से काफी हद तक ठीक हो जाते है। जो मरीज दवाई द्वारा ठीक नही होते उन्हे सर्जरी द्वारा ठीक किया जाता है।आई.एम.ए के अध्यक्ष डॉक्टर कलीम अहमद ने कहा कि नियमित रूप से व्यायाम करने से तथा शराब  तथा धुम्रपान का सेवन ना करने से काफी हद तक हार्ट अटैक से बचा जा सकता है।

Also Read- Ballia News: NDRF ने चलाया आपदा जोखिम न्यूनीकरण कार्यक्रम के प्रति जन जागरुकता अभियान।

कार्यक्रम का सफल संचालन वैज्ञानिक सचिव डॉक्टर संजीव मित्तल ने किया। इस मौके पर संस्था के सचिव डॉक्टर सौम्या जैन, डॉक्टर प्रवीण शर्मा, डॉक्टर राजकुमार शर्मा, डॉक्टर नरेश नौसरान, डॉक्टर मोहन सिंह, डॉक्टर मोहन पाण्डेय, डॉक्टर रजनीश दहूजा, डॉक्टर मंदीप सिंह, डॉक्टर रविकांत निरंकारी, डॉक्टर, महेश चन्द्रा, डॉक्टर पंकज खन्ना, डॉक्टर महेश ग्रोवर, डॉक्टर संजय यादव, डॉक्टर कर्मवीर सिंह, डॉक्टर विकास अग्रवाल, डॉक्टर रिक्की चौधरी, डॉक्टर सी एस चोपडा, डॉक्टर सुनील शर्मा, डॉक्टर शशिकांत सैनी, डॉक्टर राहुल सिंह, डॉक्टर पूनम मखीजा, डॉक्टर विनिता मल्होत्रा, डॉक्टर सुभाष सहगल आदि चिकित्सक उपस्थित थे

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow