सम्भल न्यूज़: आकाशीय बिजली गिरने से चार बच्चों से उठ गया मां का साया।

By INA News Desk
Jun 26, 2024 - 14:22
963 Views
सम्भल न्यूज़: आकाशीय बिजली गिरने से चार बच्चों से उठ गया मां का साया।

उवैस दानिश \ यूपी के सम्भल जिले में खेत में धान की रोपाई कर रही महिला पर आकाशीय बिजली गिर गई। जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।

घटना नखासा थाना इलाके के ततारपुर संदल गांव की है। बुधवार को मालती देवी खेत में धान की रोपाई कर रही थी। अचानक तेज बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गरजने के साथ खेत में काम कर रही मालती के ऊपर जा गिरी। बिजली गिरने से मालती देवी खेत में ही अचेत अवस्था में गिर पड़ी।

परिजनों ने मालती देवी को अचेत अवस्था में झुलसे हुए देखा तो निजी अस्पताल ले जाते समय मालती देवी की मृत्यु हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी पुलिस ने मौके पर पहुँच कर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। महिला की मौत की खबर से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। पति नरेश ने बताया कि खेत में काम करते समय आकाशीय बिजली गिरने से पत्नी की मौत हो गई हमारे चार बच्चे हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow