सम्भल न्यूज़। सवर्णों का 80 प्रतिशत वोट भाजपा को मिलना काँग्रेस के नेताओ पर सवाल।
उवैस दानिश / सम्भल। अल्पसंख्यक कांग्रेस जिलाध्यक्ष आरिफ खान तनवीर ने लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में इंडिया गठबंधन को मिले समर्थन के लिए जनता का आभार व्यक्त किया है साथ ही इंडिया गठबंधन के सवर्णों जाति के नेताओं पर निशाना चाहते हुए कहा कि काँग्रेस सवर्ण समाज में नए चेहरों को विकसित करने पर गंभीरता से विचार कर रही है।
प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए आरिफ खान तनवीर ने कहा कि सीएसडीएस और लोकनीति के पोस्ट पोल सर्वे से यह स्पष्ट हो गया है कि इंडिया गठबंधन को मुसलमानों का एक मुश्त वोट मिला है। वहीं पिछड़ों, अति पिछड़ों और दलितों का भी बड़ा हिस्सा इंडिया गठबंधन के साथ था।
इसके लिए अल्पसंख्यक कांग्रेस इन वर्गों का विशेष आभार व्यक्त करती है। उन्होंने कहा कि सर्वे से यह भी उजागर हुआ कि सवर्ण वोटों का 80 प्रतिशत हिस्सा भाजपा के साथ गया और सिर्फ़ 16 प्रतिशत सवर्ण वोट ही इंडिया गठबंधन को मिला। यह देश और इंडिया गठबंधन के लिए चिंता का विषय है।
इसकी एक बड़ी वजह इस समाज में इंडिया गठबंधन के मुद्दों का न पहुँच पाना भी हो सकता है। कांग्रेस सवर्ण समाज में नए चेहरों को विकसित करने पर गंभीरता से विचार कर रही है। ताकि आगे से सवर्ण समाज का पूरा वोट इंडिया गठबंधन और कांग्रेस ले सके।
What's Your Reaction?











