बिजनौर न्यूज़: वित्तीय अनियमितता के चलते छिना विजय अग्रवाल से प्रबंधक पद, एसडीएम रीतू रानी ने संभाला प्रशासक का चार्ज।  

By INA News Desk
Jun 24, 2024 - 13:22
81 Views
बिजनौर न्यूज़: वित्तीय अनियमितता के चलते छिना विजय अग्रवाल से प्रबंधक पद, एसडीएम रीतू रानी ने संभाला प्रशासक का चार्ज।  
रितू सिंह  उपजिलाधिकारी धामपुर 
Advertisement
Advertisement

मामला बिजनौर के धामपुर का है। जहां वित्तीय अनियमितता के चलते जिलाधिकारी अंकित अग्रवाल ने धामपुर के सौभाग्यवती बाई दानी महिला महाविद्यालय का प्रशासक एसडीएम धामपुर रीतू रानी को नियुक्त किया है। अब प्रशासक की देखरेख में महाविद्यालय का संचालन होगा।

छात्राओं के शिक्षण कार्य को देखते हुए जिलाधिकारी ने यह निर्णय लिया है। इस मौके पर एसडीएम/प्रशासक रीतू रानी ने बताया कि वित्तीय अनियमितता की शिकायत काफी लम्बे से प्रबंध कार्यकारिणी सदस्य कालेज के पदे्न अध्यक्ष/डीएम से करते आ रहे थे‌। इसी के चलते डीएम अंकित अग्रवाल ने उन्हें अग्रिम आदेशों तक कालेज प्रशासक नियुक्त किया है।

रिपोर्ट दिनेश कुमार प्रजापति ब्यूरो चीफ बिजनौर

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement