हरदोई न्यूज़: मां का दूध शिशु के लिए अमृत- सी के गुप्ता

By INA News Desk
Aug 2, 2024 - 17:55
57 Views
हरदोई न्यूज़: मां का दूध शिशु के लिए अमृत- सी के गुप्ता

रिपोर्ट- अंबरीष कुमार सक्सेना

  • स्तनपान से जच्चा बच्चा के बीच आत्मीय बंधन और लगाव उत्पन्न होता है: डॉ अमरजीत अजमानी 

हरदोई। आई. एम.ए. की हरदोई शाखा द्वारा विश्व स्तनपान सप्ताह आज मनाया गया। इस अवसर पर कीर्ति कृष्णा बाल नघेटा रोड पर पोस्टर प्रदर्शनी, गोष्ठी और निःशुल्क परामर्श का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन समाज सेविका श्रीमती कीर्ति सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि  जन्म के बाद बच्चे को माँ के स्तन से तुरंत लगाना चाहिए। इससे बच्चे को कई तरह के आघातों और खतरों से सुरक्षा मिलती है। 

अध्यक्ष डा अजय अस्थाना ने कहा कि बच्चों के स्वस्थ और सुरक्षित रखने के लिए छह माह तक केवल माँ का दूध मिलना अति आवश्यक होता है।  बाल रोग विशेषज्ञ डा अजमानी ने कहा कि स्तनपान कराने से  माँ और बच्चे के बीच एक आत्मीय बंधन और लगाव पैदा होता है ।बाल रोग विशेषज्ञ डा अखिलेश पटेल ने बताया कि मॉं के दूध से बच्चों का कई तरह की बीमारी से बचाव होता है, बच्चों  का शारीरिक और मानसिक विकास बेहतर होता है । माँ के दूध में मौजूद गैलेक्टोज और एंटीबॉडीज़ बच्चे को बीमारियों से लड़ने में मदद करते हैं। डॉक्टर सुबोध कुमार अधीक्षक महिला चिकित्सालय ने कहा कि  माँ और बच्चे की देखभाल से जुड़े  सभी स्वास्थ्य कर्मियों की  ज़िम्मेदारी है कि नवजात शिशु को माँ का दूध ही मिले , किसी तरह का डिब्बे का , गाय का दूध , घोल , शहद या घुट्टी  ना पिलायी जाए। 

इसे भी पढ़ें:-  हरदोई न्यूज़: अनियमितता देख भड़कीं मुख्य विकास अधिकारी- ग्राम पंचायत अधिकारी को निलम्बित कर उनके विरूद्ध आवश्यक कार्यवाही के दिए निर्देश।

बाल रोग विशेषज्ञ डा आर.पी. गुप्ता ने कहा कि माँ का दूध पिलाने से दूध ख़रीदने,  बोतलों को बार बार ख़रीदने उबालने और बार बार डॉक्टर को दिखाने का  ख़र्च बचता है जो सामान्य आय परिवार के लिए बड़ी आर्थिक बचत है।डा स्फूर्ति कटियार ने बताया कि स्तन पान कराने वाली मातायें उच्च रक्तचाप,स्तन कैंसर, अंडाशय कैंसर और मोटापे से बची रहती हैं ।डा तिरुपति आनन्द ने सभी अतिथियों को पोस्टरों प्रदर्शनी का भ्रमण कराया।

डा सी के गुप्ता ने गोष्ठी का संचालन किया और कहा कि अधिकांश ग्रामीण क्षेत्रों  मां का दूध उतरने का इंतज़ार कर के बच्चे को एक या दो दिन बाद ही देते हैं और माँतायें छोटी छोटी समस्या में  बच्चे को अपना दूध पिलाना बंद कर देती  हैं जो कि गलत है । सभी सामाजिक सेवी कार्यकर्ताओं को इन भ्रांतियों को दूर करने के लिए प्रयास करना चाहिए । उन्होंने ये भी माँग की कि इस महत्वपूर्ण कार्य के लिये सरकार की तरफ़ से  स्तनपान को समर्पित कर्मियों की  नियुक्ति की जाए।

इसे भी पढ़ें:- हरदोई न्यूज़: पालीटेक्निक में रिक्त पदों के लिए आवेदन करें:-कविता त्रिपाठी

इस अवसर पर डा संदीप कटियार, डॉक्टर अमित आनन्द,डॉक्टर कृति मौर्या , डा कीर्ति कटियार , अपर्णा गुप्ता , विनीता  मौर्या, डॉक्टर रविन्द्र सिंह, डा रवीन्द्र कुमार ,डा विनय कटियार, डा विमलेश पटेल डॉ अरुण कुमार मौर्या , डा राजीव प्रजापति ,मोहित राठौर आदि मौजूद रहेl

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow