हरदोई न्यूज़: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई स्वतंत्रता दिवस के आयोजन के सम्बन्ध में बैठक।

Aug 2, 2024 - 18:08
80 Views
हरदोई न्यूज़: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई स्वतंत्रता दिवस के आयोजन के सम्बन्ध में बैठक।
  • प्रत्येक भवन पर फहराया जाये तिरंगाः- जिलाधिकारी

हरदोई। विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में आगामी स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों के सम्बन्ध में बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि नगर के विभिन्न चौराहों व मार्गाे पर सफाई कराकर चौराहों को सजाया जाये। प्रकाश की व्यवस्था की जाये। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाये। कैण्डल मार्च निकाली जाये।

15 अगस्त को प्रातः 7.00 बजे डीएम चौराहे से स्टेडियम तक क्रॉस कंट्री रेस का आयोजन किया जाये। महापुरुषों की मूर्तियों पर माल्यार्पण किया जाये। शहीद स्मारक सेमरिया तक साईकिल रेस का आयोजन कराया जाये। उन्होंने कहा कि क्रॉस कंट्री रेस व साईकिल रेस के दौरान एम्बुलेंस की व्यवस्था की जाये। सभी कार्यालयों में ध्वजारोहण किया जाये। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत 13-15 अगस्त तक सभी भवनों पर तिरंगा फहराया जाये।

इसे भी पढ़ें:-  हरदोई न्यूज़: अनियमितता देख भड़कीं मुख्य विकास अधिकारी- ग्राम पंचायत अधिकारी को निलम्बित कर उनके विरूद्ध आवश्यक कार्यवाही के दिए निर्देश।

नगर की सभी दुकानों पर तिरंगा फहराया जाये। औद्योगिक इकाईयों पर तिरंगा फहराया जाये। तिरंगा फहराने के दौरान तिरंगा संहिता का पालन किया जाये। उन्होंने अच्छी विद्युत प्रकाश साज सज्जा के लिए पुरस्कार वितरण हेतु सभी की सहमति से दीनदयाल वर्मा लल्लू दादा को पांच सदस्यीय समिति का अध्यक्ष नामित किया। सभी कार्यक्रमों के लिए नोडल अधिकारी नामित किया जाये। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह, नगर मजिस्ट्रेट सुनील कुमार त्रिवेदी व समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow