हरदोई न्यूज़: अनियमितता देख भड़कीं मुख्य विकास अधिकारी- ग्राम पंचायत अधिकारी को निलम्बित कर उनके विरूद्ध आवश्यक कार्यवाही के दिए निर्देश। 

By INA News Desk
Aug 2, 2024 - 17:16
416 Views
हरदोई न्यूज़: अनियमितता देख भड़कीं मुख्य विकास अधिकारी- ग्राम पंचायत अधिकारी को निलम्बित कर उनके विरूद्ध आवश्यक कार्यवाही के दिए निर्देश। 
Advertisement
Advertisement

हरदोई। मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरूरानी द्वारा शासन के निर्देशों के क्रम में ग्राम पंचायत कोट विकास खण्ड अहिरोरी में आयोजित ग्रामीण चौपाल में प्रतिभाग किया गया तथा विकास खण्ड के अन्तर्गत विभिन्न कार्याे के निरीक्षण के अन्तर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय,खाड़ाखेडा, आर0आर0सी0 सेन्टर खाड़ाखेड़ा एवं संविलियन विद्यालय कोट व अस्थायी गौ आश्रय स्थल अहिरोरी का निरीक्षण किया गया।

उच्च प्राथमिक विद्यालय खाड़ाखेड़ा में मिशन कायाकल्प के अन्तर्गत शौचालय निर्माण,मल्टीपल हैण्डवाश की व्यवस्था, रनिंग वाटर की व्यवस्था नहीं पायी गयी साथ ही आंगनवाड़ी केन्द्र खाड़ाखेड़ा की फर्श टूटी हुई थी तथा आंगनवाड़ी केन्द्र के अन्दर विद्युत कनेक्शन नहीं किया गया था। आंगनवाड़ी केन्द्र खाड़ाखेड़ा में बच्चों की हाईट एव वेट नापने के उपकरण पैक करके स्टोर रूम में रखे गये थे। मिशन कायाकल्प के अन्तर्गत निर्धारित पैरामीटर्स पर कार्य ग्राम पंचायत एवं प्रधानाध्यापक द्वारा नहीं कराया गया है और विद्यालय फर्जी रूप से सभी पैरामीटर्स में संतृप्त दिखा दिया गया।

इसे भी पढ़ें:- बिग ब्रेकिंग हरदोई: एड. कनिष्क मेहरोत्रा मर्डर केस में 1 शूटर पुलिस के हत्थे चढ़ा

इसके साथ ही स्कूल के विज्ञान कक्ष में बेंचे भरी हुई थीं, जबकि पुस्तकालय में बच्चे जमीन पर बैठे हुए थे। इसके साथ ही स्टोररूम अव्यवस्थित था तथा ग्रीनबोर्ड जो बच्चों को पढ़ाने के लिए क्लास रूम में लगाये जाने चाहिए थे, उन्हें स्टोर रूम में पैक करके रखा गया था। शिक्षण कक्षों मे बच्चों को बैठने की पर्याप्त व्यवस्था नहीं पायी तथा प्रकाश व्यवस्था भी नहीं थी। एम0डी0एम0 शेड बना था, परन्तु उसका कोई प्रयोग नहीं किया जा रहा था। इस हेतु ग्राम पंचायत सचिव सोमेेश कुमार एवं श्रीराम गौतम, इन्चार्ज प्रधानाध्यापक पूर्णतया उत्तरदायी हैं तथा शिथिल पर्यवेक्षण हेतु मेवाराम ,सहायक विकास अधिकारी,पं0 उत्तरदायी हैं।

  • आर0आर0सी0 सेन्टर पर व्यय की गयी धनराशि का हुआ दुरूपयोग

आर0आर0सी0 सेन्टर खाड़ा खेड़ा निरीक्षण में व्यापक अनियमितता पायी गयीं दो वर्ष पूर्व निर्मित कराये गये आर0आर0सी0 सेन्टर का संचालन नहीं हो रहा था, वाशिंग चेम्बर नहीं बने थे, कूड़ा कलेक्शन का कार्य नहीं किया जा रहा था, वर्मी पिट बने हुए थे, परन्तु उनमें खाद तैयार कराने एवं खाद किस प्रकार से तैयार होती है,का कार्य नहीं किया गया था, नैडप में बतरतीव ढंग से कूड़ा भरा दिया गया था। इण्टर लांकिक का निर्माण कार्य टूट रहा था आर0आर0सी0 परिसर में कोई नियमित रूप से केयर टेकर व कार्य करने वाले भी तैनात नहीं हैैं। कुल मिलाकर आर0आर0सी0 सेन्टर पर व्यय की गयी धनराशि का दुरूपयोग किया गया है। इस हेतु ग्राम पंचायत सचिव सोमेेश कुमार एवं शिथिल पर्यवेक्षण हेतु मेवाराम, सहायक विकास अधिकारी,पं0 उत्तरदायी हैं।

  • परिसर का रख-रखाव नहीं मिला संतोषजनक 

संविलियन विद्यालय कोट में परिसर का रख-रखाव संतोषजनक नहीं पाया गया। शौचालय एकदम गन्दे थे तथा परिसर में बड़ी बड़ी घास खड़ी हुई थी। मिशन कायाकल्प के अन्तर्गत निर्धारित पैरामीटर्स पर कार्य ग्राम पंचायत एवं प्रधानाध्यापक द्वारा नहीं कराया गया है। हेतु विजय कुमार,ग्राम पंचायत अधिकारी तथा पर्यवेक्षकीय रूप से मेवाराम,सहायक विकास अधिकारी,पं0 पूर्णतया उत्तरदायी हैं।

  • अस्थायी गौ आश्रय स्थल अहिरोरी का किया निरीक्षण

तदोपरांत अस्थायी गौ आश्रय स्थल अहिरोरी का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय गौशाला में अत्यधिक अव्यवस्था पायी गयी, केयर टेकर रूम,भूसाघर  बना नहीं पाया गया तथा तारफेन्शिग का कार्य कमजोर पाया गया। गौशाला के अन्दर पर्याप्त भूमि उपलब्ध होने के बाद भी गौशाला का विधिवत संचालन न करवाना ग्राम पंचायत सचिव सोमेश मिश्र एवं सहायक विकास अधिकारी,पं0 पर्यवेकीय रूप से उत्तरदायी है।

  • ग्राम पंचायत अधिकारी को निलम्बित कर उनके विरूद्ध आवश्यक कार्यवाही के निर्देश। 

मुख्य विकास अधिकारी  द्वारा कार्य में शिथिलता बरतने हेतु उत्तरदायी सोमेश मिश्रा,ग्राम पंचायत अधिकारी को निलम्बित कर उनके विरूद्ध आवश्यक कार्यवाही करने के साथ इन्चार्ज प्रधानाध्यापक,खाड़ाखेड़ा श्रीराम गौतम,अशोक कुमार वर्मा, इ0प्र0अ0 कोट तथा ग्राम पंचायत सचिव विजय कुुमार वर्मा व मेवाराम सहायक विकास अधिकारी,पं0 को आरोप पत्र निर्गत कर उनके विरूद्ध अनुशासनिक कार्यवाही संस्थित करने के निर्देश जिला पंचायत राज अधिकारी एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को दिये गये। इसके साथ ही ग्राम प्रधान खाड़ाखेड़ा को पंचायती राज एक्ट के सुसंगत प्राविधानों के अन्तर्गत कार्यवाही कराने के निर्देश जिला पंचायत राज अधिकारी को दिये गये।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement