बोरे में मिली महिला की हत्या का खुलासा, हत्या कांड़ में जेठानी उसकी बहन व चाचा गिरफ्तार।

By INA News Desk
Jun 16, 2024 - 09:02
83 Views
बोरे में मिली महिला की हत्या का खुलासा, हत्या कांड़ में जेठानी उसकी बहन व चाचा गिरफ्तार।

हापुड़। शुक्रवार को थाना बाबूगढ़ क्षेत्र में कुचेसर रोड चौपला  के पास हाइवे किनारे बोरे में मिली लाश की गुथी को सुलझा कर महिला सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मृतका की जेठानी ने अपने भाई ,बहन और चाचा के साथ मिलकर देवरानी की रुपये के लेनदेन को लेकर गला दबाकर हत्या की थी। शव लो ठिकाने लगाने के लिए हाइवे किनारे ले गये थे।

सुबह उजाला होने के कारण शव को हाइवे किनारे पर ही फेंक कर फरार हो गए थे। पुलिस ने देवरानी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस के अनुसार गढ़‌मुक्तेश्वर के नक्काकुआं जैन वाली गली निवासी प्रियंका (35) की शादी कोतवाली क्षेत्र के पिलखुवा निवासी सुरेश से हुई थी। उसका अपने पति से विवाद चल रहा था।

जिस कारण प्रियंका ने पति सुरेश को छोड़कर जिला बुलंदशहर के गांव वैरा फिरोजपुर निवासी अशोक के साथ प्रेम विवाह कर लिया। लेकिन बाद में अशोक से भी उसका विवाद हो गया। चार दिन पहले प्रियंका, खुशबू के पास रहने के लिए आई थी। पुलिस के अनुसार गुरुवार रात प्रियंका का खुशबू, उसकी बहन राखी से रुपये को लेकर विवाद हुआ।

जिसके बाद दोनों ने भाई अमन और चाचा महिपाल के साथ मिलकर प्रियंका की गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। देवरानी पर जेठानी के 20 हजार रुपए उधार थे। जेठानी प्रियंका, अपने पैसे मांग रही थी। इसी बात पर दोनों की बहस हुई थी। क्षेत्राधिकारी वरुण मिश्रा ने बताया कि आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा रहा है। वहीं एक आरोपी की तलाश जारी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow