सीतापुर न्यूज़: पत्नी की हत्या करने वाले शराबी पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

By INA News Desk
Jul 28, 2024 - 20:07
88 Views
सीतापुर न्यूज़: पत्नी की हत्या करने वाले शराबी पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
पुलिस की गिरफ्त में हत्यारोपी। 

सीतापुर। शराबी पति द्वारा रेउसा इलाके में पत्नी की धारदार हथियार से निर्मम हत्या किए जाने वाले मामले में पुलिस ने आरोपी हत्याभियुक्त पति को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस ने अभियुक्त की निशानदेही पर आलाकत्ल भी बरामद कर लिया है।पुलिस ने आरोपी को संबंधित धाराओं में जेल भेजने की कार्रवाई की है।

इसे भी पढ़ें:-  पीलीभीत न्यूज़: बाघ मित्र इस बात का पूरा पूरा ध्यान रखते हैं कि बाघों और इंसानों के बीच टकराव न हो- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

घटना रेउसा थाना क्षेत्र के गुडरुवा  गांव में घटित हुई थी।जहां के निवासी राजू गौतम ने अपनी ही पत्नी संगीता देवी (38) की शुक्रवार को बीती रात धारदार हथियार से हमला कर मौत के घाट उतार दिया था।आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद कमरे में बाहर से कुंडी लगाकर मौके से फरार हो गया था।शनिवार सुबह मृतका का जब बड़ा बेटा सोनू जगा।तो घटना की जानकारी हुई।मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया था।रविवार को स्थानीय पुलिस ने हत्याभियुक्त पति राजू उर्फ राजनरायन पुत्र रामनाथ को रेउसा के मंगू चौराहा से गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल लोहे की नोकदार राड भी बरामद कर ली है।प्रभारी निरीक्षक घनश्याम राम ने बताया आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement