मुझे पता होता है तो मैं यहां आती ही नहीं... - राज्यपाल आनंदीबेन पटेल

By INA News Desk
Jul 21, 2024 - 22:01
228 Views
मुझे पता होता है तो मैं यहां आती ही नहीं... - राज्यपाल आनंदीबेन पटेल
Advertisement
Advertisement

हाइलाइट्स:

  1. राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान जताई नाराजगी
  2. पौधारोपण के लिए खोदे गए गड्ढे पौधों की तुलना में छोटे थे
  3. मंच से ही महामहिम राज्यपाल ने लगा दी फटकार...
  4. बोलीं कि मैं यहाँ फोटो खिंचवाने नहीं आई हूँ...

सीतापुर-यूपी।
शुक्रवार को सीतापुर जिले में आयोजित वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम में पहुंची राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने वहां की अव्यवस्थाओं को देखकर मंच से ही अधिकारियों और व्यवस्थापकों को कड़ी फटकार लगाई। महामहिम राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कार्यक्रम स्थल पर कई सारी कमियां पाई, जिनको देखकर उन्होंने नाराजगी जताई। उन्होंने मंच से यह तक कह दिया कि यदि मुझे इस अव्यवस्था के बारे में पता होता तो मैं सीतापुर कभी नहीं आती। इस लापरवाही के लिए वह किसी को माफ नहीं करेंगी, उन्होंने ऐसा भी कहा।

आपको बता दें कि बीते 19 जुलाई को यूपी सरकार ने पूरे राज्य में लगभग 35 करोड़ वृक्ष लगाने का लक्ष्य रखा था। इसी को लेकर सीतापुर जिले में आयोजित वृक्षारोपण अभियान के तहत महामहिम राज्यपाल आनंदीबेन पटेल वहां पहुंची थी लेकिन वहां का नजारा देखकर राज्यपाल वहां उपस्थित अधिकारियों और नेताओं पर आग बबूला हो गई। इसका कारण यह था कि पौधारोपण के लिए जो गड्ढे खोदे गए थे, असल में वह कम गहराई वाले थे। कार्यक्रम के बीच में नाराज राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि यहां सभी अधिकारी उपस्थित हैं और जो अच्छा काम नहीं करता है, मैं उसको डांट लगाती हूं। यह मेरा स्वभाव है। यहां पेड़ बड़े हैं लेकिन उसके लिए खोदे गए गड्ढे उसकी तुलना में बहुत छोटे हैं। कहा कि जिम्मेदारों को यह भी पता नहीं है कि पेड़ को लगाना कैसे है। इसके लिए मैं उनको कभी माफ नहीं करूंगी। आगे उन्होंने कहा कि वन विभाग ऐसे काम करता है, हमारे मंत्री को भी आकर देखना चाहिए था कि व्यवस्थाएं ठीक से हुई है या नहीं।

यह भी पढ़ें - कल से सावन शुरू, महादेव को प्रसन्न करने के लिए करें ये काम...

उधर बीजेपी के विपक्षी नेताओं ने भी इस कार्यक्रम में इन कमियों को लेकर निशाना साधा है। कई नेताओं ने बीजेपी को आड़े हाथ लिया है। कयास लगाया जा रहे हैं कि राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की नाराजगी कई अधिकारियों या नेताओं पर भारी पड़ सकती है।

दूसरी तरफ योगी सरकार ने दावा किया है कि इस अभियान के तहत एक दिन में 36.51 करोड़ से अधिक पौधे लगाए गए हैं लेकिन राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की नाराजगी से वहां उपस्थित सभी अधिकारियों और नेताओं के चेहरे लटक गए। राज्यपाल ने यह भी कहा कि सेना, वन विभाग के जवान, होमगार्ड और पुलिस के जवान भी यहां हैं, एनसीसी और एनएसएस के स्टूडेंट्स भी इधर हैं। फिर भी ऐसा कार्यक्रम? उन्होंने कहा कि मां को याद करके यहां पर पेड़ लगाना था लेकिन बच्चों को यह भी नहीं पता कि पेड़ को कैसे लगाना है? जिम्मेदार अधिकारियों पर गुस्सा करते हुए उन्होंने कहा कि मैं आपको कभी माफ नहीं करूंगी। बगल में ही खड़े वन मंत्री को लेकर उन्होंने कहा कि हमारे मंत्री भी इधर हैं, उन्हें आकर देखना चाहिए था कि कार्यक्रम की व्यवस्था सही से हुई है या नहीं। क्या ऐसे कार्यक्रम होते हैं? नई पीढ़ी को भी सीखना पड़ेगा कि आने वाले समय में आपको ऐसे ही काम करना है। यहां सब फोटो खींचने के लिए तैयार हैं, टीचर्स भी फोटो खींचने के लिए मैडम इधर आओ मैडम इधर आओ कह रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं फोटो खिंचवाने के लिए इधर नहीं आई हूं। बहरहाल, राज्यपाल की नाराजगी के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि जिम्मेदारों पर इसका प्रभाव पड़ सकता है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement