Sitapur : कच्ची दीवार गिरने से गौवंश समेत तीन बकरियों की हुई मौत
रविवार सुबह लगभग दस बजे कच्ची दीवार अचानक भरभरा कर गिर गई। दीवार गिरने की वजह से मिट्टी के नीचे गौवंश समेत तीन बकरियों की मौत हो गई। और
Report : संदीप चौरसिया INA NEWS ब्यूरो Sitapur
सिधौली सीतापुर तहसील क्षेत्र में अचानक भरभरा कर कच्ची दीवार गिर जाने से मिट्टी के नीचे दबने के कारण चार बेजुबानों की हुई दर्दनाक मौत पूरा मामला सिधौली क्षेत्र के अन्तर्गत हरैय्या मजरा बकरापुर का है।बकरा पुर निवासी लल ऊ पुत्र जगन ने बताया कि मेरे घर में ही कच्ची दीवार के नीचे तीन बकरियों के साथ एक छोटा सा गाय का बछड़ा भी बंधा हुआ था। रविवार सुबह लगभग दस बजे कच्ची दीवार अचानक भरभरा कर गिर गई।
दीवार गिरने की वजह से मिट्टी के नीचे गौवंश समेत तीन बकरियों की मौत हो गई। और छोटी बच्ची भी खेल रही थीं जो बाल बाल बच गई और हल्की सी चोट लगी है। पीड़ित ने जानकारी देते हुए कहा कि लगभग चालीस हजार रुपए का नुक़सान हुआ है।जिसकी सूचना संबंधित अधिकारियों को दी गई है। तो वहीं मौके पर पहुंचे ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने पहुंची राज्स्व विभाग टीम बुलाया और मौके पर घटना को दिखाया।
इस घटना को लेकर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सुरेन्द्र यादव ने बताया कि संबंधित अधिकारियों के द्वारा मौके पर दिखवाया गया है।जिस ग्रामीण के साथ घटना हुई है उसको संबंधित अधिकारियों से प्रयास करते हुए नुकसान दिलाया जाएगा।
Also Click : Sitapur : एम एल सी पवन सिंह ने फीता काट किया ब्लड बैंक का किया शुभारंभ
What's Your Reaction?











