Sitapur : एम एल सी पवन सिंह ने फीता काट किया ब्लड बैंक का किया शुभारंभ

इस पुनीत पहल से न केवल ज़रूरतमंदों को समय पर रक्त मिलेगा, बल्कि अनेक परिवारों में उम्मीद की किरण जगेगी आज कल  दुर्घनाओं में अक्सर आधे से ज्यादा लोग

Aug 10, 2025 - 22:10
47 Views
Sitapur : एम एल सी पवन सिंह ने फीता काट किया ब्लड बैंक का किया शुभारंभ
एम एल सी पवन सिंह ने फीता काट किया ब्लड बैंक का किया शुभारंभ

रक्त की कमी से नहीं जाएगी किसी की जान -राजकुमार सिंह

Report : संदीप चौरसिया INA NEWS ब्यूरो Sitapur

सीतापुर नगर के मोहल्ला नैपालापुर  में सरोज चैरिटेबल ब्लड बैंक का रविवार को एम एल सी पवन सिंह चौहान द्वारा फीता काट कर शुभारंभ किया। ब्लड बैंक में मरीजों को आवश्यकता के अनुसार प्लाज्मा और प्लेटलेट्स  की भी सुविधा मिल सकेगी अत्याधुनिक मशीनों से प्लाज्मा और प्लेटलेट्स को सुरक्षित रखने का बेहतर इंतजाम है इस अवसर पर सदस्य विधान परिषद पवन सिंह चौहान ने कहा कि रक्तदान एक महादान है" यह केवल वाक्य नहीं, बल्कि जीवन बचाने का सबसे बड़ा पुण्य कार्य है।

इस पुनीत पहल से न केवल ज़रूरतमंदों को समय पर रक्त मिलेगा, बल्कि अनेक परिवारों में उम्मीद की किरण जगेगी आज कल  दुर्घनाओं में अक्सर आधे से ज्यादा लोग अपनी जान सिर्फ रक्त न मिल पाने की वजह से गवा देते है कई  बार देखने को मिलता है कि जिला अस्पताल में अत्यधिक मांग के कारण  रक्त की कमी के कारण मरीजों को रक्त नहीं मिल पाता है पर अब इस ब्लड बैंक के खुल जाने से मरीजों को काफी हद तक सहायता मिल सकेगी रक्त की आपूर्ति को  ज्यादा से ज्यादा रक्त दान ही उसकी कमी पूरी करता है और उसके बाद जो जिम्मेदारी होती है वो रक्तकोष की होती है जहां रक्त को सुरक्षित रखा जा सके और सही समय पर तत्काल उपलब्ध कराया जा सके।

आज सीतापुर के नैपालापुर चौराहे पर जिस रक्त कोष  का शुभारंभ हो रहा है उससे आसपास के लोगों को काफी सुविधा मिलेगी। उस मौके पर राजेंद्र सिंह भदौरिया पूर्व ब्लॉक प्रमुख गोला, मुन्ना सिंह प्रबंधक के पी सिंह ग्रुप धोंधी, बी एन सिंह पूर्व आई एफ एस, भाजपा नेता टीपी सिंह,  आदित्य सिंह संतोष सिंह, ध्रुपराज सिंह, शिवेश सिंह चौहान, सितांशु सिंह चौहान, आकिब हुसैन अंसारी, सतीश यादव, नीरज सिंह, रेहान जावेद आदि लोग उपस्थित रहे।

Also Click : Sitapur : आमने- सामने दो तेज रफ्तार बाईकों की टक्कर से एक नाबालिग लड़के की हुई मौत, तीन गंभीर रुप से घायल

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow